नई दिल्ली : दिल्ली
की अरविंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के एक और विधायक
अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमानतुल्ला को साकेत कोर्ट ने एक दिन
की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आपको बता दे कि अमानतुल्ला
खान पर साले की पत्नी से यौन शोषण का आरोप है। अमानतुल्ला खुद पर आरोपों को गलत
बता रहे हैं। अमानतुल्ला का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा
रहा है। अमानतुल्ला के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला को उनका साला तलाक के कागजात
भी भेज चुका है।
अमानतुल्ला खान तीन
दिन पहले खुद गिरफ्तारी देने दिल्ली के जामिया नगर थाने पहुंच गए थे लेकिन तब
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।
आपको बता दे कि जिस
वक्त अमानतुल्ला पर केस दर्ज किया था उस वक्त उनके साले ने कहा था, ”दो महीने पहले ही मैंने पत्नी को तलाक दिया था और महिला से कोई रिश्ता
नहीं है। नौ साल पहले मेरी शादी हुई थी। पिछले पांच साल से अमानतुल्ला का मेरे घर
आना-जाना नहीं है।”

place ad code

0 comments :