नई दिल्ली : पंजाब से
शुरू हुई आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी पार्टी के एक
विधायक ने लेटर बम फोड़ दिया है। दिल्ली के बिजवासन से विधायक कर्नल देवेंद्र
सेहरावत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर
अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं पर बड़े आरोप लगाये है।
आपको बता दे कि चिट्ठी
में उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी मैं आपका ध्यान इन 4 मुद्दों की और लाना
चाहता हूं। पहला कि मुझे पार्टी के ही कुछ वॉलेंटियरों ने पंजाब में टिकट वितरण के
दौरान हुए यौन शोषण के कुछ मामलों के बारे में बताया है। मैं पंजाब में कई लोगों
से मिला और इन आरोपों की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। मुझे लगता है कि आप और
दिल्ली के बाकी एमएलए इस बात से अंजान है कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिल्ली से ये बाकी पार्टी के रिप्रजेंटेटिव पंजाब में
क्या-क्या कर रहे है।
नंबर दो कि दिलीप
पांडे भी दिल्ली में कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उनके लड़कियों के साथ फोटो सोशल
साइट्स पर सरकुलेट हो रहे हैं और वो पार्टी के विधायकों के इलाकों में भी बेवजह
दखलअंदाजी कर रहे हैं।
तीसरा, अब पार्टी की छवि और स्थिति सबके सामने खराब हो रही है और पार्टी के गलत
छवि के लोगों के खिलाफ अब एक्शन लेने का वक्त आ गया है। चौथा कि संदीप कुमार सीडी
स्कैंडल मामले में जिस तरह से आशुतोष ने सबके सामने सफाई की दलीलें दी हैं वो भी
हमारे मूल्यों के खिलाफ है। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कुछ ऐसा करें कि
जिससे लोगों को ये अहसास हो कि हम अभी भी पॉलिटिक्स भी बदलाव ला सकते हैं।
सेहरावत ने ये चिट्ठी
अन्ना हजारे को भी भेजी है और आरोप लगाया है कि जिस राजनीति को बदलने की बात कह कर
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी शुरू की थी, अब उस
रास्ते से पार्टी भटक गई है। आम आदमी पार्टी के अपने ही विधायक की ओर से लगाए गए
गंभीर आरोपों पर अब तक पार्टी के किसी भी सीनियर लीडरशिप ने कोई सफाई नहीं दी है।

place ad code

0 comments :