Sunday, 25 September 2016

अमृतसर पहुंचने पर केजरीवाल को फिर से दिखाए गए काले झंडे!

Dainik Times     21:02    
place ad code

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछली बार ट्रेन से पंजाब पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। इस बार वह विमान से पंजाब पहुंचे लेकिन उनका काफिला जब यहां हवाई अड्डे से बाहर निकाला तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फिर काले झंडे दिखाये।
arvind-kejriwal-shown-black-flags-again-after-in-amritsar-news-in-hindi

आपको बता दे कि पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह ने केजरीवाल सरकार पर राजधानी दिल्ली में कथित कुशासन का आरोप लगाया। केजरीवाल यहां विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद केजरीवाल सीधे जालंधर गए, जहां उन्हें अग्रवाल समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां ले रखीं थीं जिस पर 'केजरीवाल वापस जाओ' लिखा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक महिलाओं के शीलभंग में लिप्त हैं और ऐसे व्यक्तियों के नेता को पंजाब में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक पुरूष सिपाही ने उन्हें बुरी तरह से धक्का दिया जिससे उन्हें चेहरे पर चोटें आयीं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.