नई दिल्ली : मिशन
यूपी के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने किसान रैली की शुरुआत
देवरिया में खाट सभा से की। इस सभा के दौरान राहुल ने किसानों की कर्जा माफी और
बिलजी का बिल आधा करने की मांग की। लेकिन जैसे ही खाट पंचायत खत्म हुई, वहाँ एक अजीब ही दृश्य देखेने को मिला, बता दे कि उस वक़्त अजीबो गरीब
नजारा देखने को मिला। लोगों में खटिया लूटने की होड़ मच गई।
तस्वीरें बता रही हैं
कि जैसे ही रैली खत्म हुई, बड़ी संख्या में लोग खाट
लूटने में लग गए। अनेक लोग खुद को जोखिम में डालकर खटिया लूटते और भागते देखे गए।
जो लोग खटिया लूटने में नाकाम रहे, उनमें काफी गुस्सा देखा
गया। वे खटिया तो तोड़ते देखे गए।
आपको बता दे कि इससे
पहले राहुल गांधी ने यूपी की तस्वीर और तकदीर बदलने का वादा किया। राहुल ने कहा कि
किसान की समस्या और दुख को वो मोदी जी के कानों तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा से किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है। UPA सरकार ने किसानों के 70,000 करोड़ का क़र्ज माफ किया था।”
इसके साथ ही राहुल ने
कहा,
“किसान खेती के साथ मजदूरी करने को मजबूर है।”
आपको बता दें कि
राहुल गांधी ने आज देवरिया टू दिल्ली किसान यात्रा की शुरुआत की है। इसके तहत 39 जिलों में खाट सभा की जानी है। इस
किसान यात्र के दौरान 2500 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है।

place ad code

0 comments :