Tuesday, 27 September 2016

पूर्व DG ने बेटे साथ खुदकुशी की, पत्नी-बेटी पहले ही कर चुके थे आत्महत्या!

Dainik Times     16:58    
place ad code

नई दिल्ली : कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी बीके बंसल ने बेटे के साथ खुदकुशी कर ली है। मधु विहार के नीलकंठ अपार्टमेंट में उनका और उनके बेटे का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि बीके बंसल और उनके बेटे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उनके शव सुबह नौ बजे नौकरानी ने देखे। दोनों ने दो अलग-अलग सुसाइट नोट छोड़े हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ex-delhi-bureaucrat-accused-of-corruption-commits-suicide-along-with-son-news-in-hindi

आपको बता दे कि बीके बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था और वे इस आरोप में जेल भी जा चुके थे। सीबीआई ने उनके बेटे से भी पूछताछ की थी। बंसल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी और बेटी ने 19 जुलाई को ख़ुदकुशी कर ली। कहा जा रहा है कि वे पत्नी और बेटी की मौत से काफी दुखी थे।

बीके बंसल की पत्नी और बेटी ने नीलकंठ अपार्टमेंट्स स्थित अपने आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दोनों ने अलग-अलग सुसाइड नोट छोड़े थे, जिनमें कहा गया था कि सीबीआई की छापेमारीसे भारी बदनामीहुई है और वे इसके बाद जीना नहीं चाहतीं। हालांकि उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था।

बता दे कि बीके बंसल को एक प्रसिद्ध दवा कंपनी से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सिलसिले में सीबीआई ने आठ स्थानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने इस छापेमारी के दौरान नकदी बरामद करने का दावा किया था। बंसल को बाद में गिरफ्तार किया गया था लेकिन फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पत्नी और बेटी के अंतिम संस्कार के लिए जब उन्हें जमानत दी गई थी तब उन्होंने उदासीन आवाज में कहा था- जीवन चलता रहना चाहिए। उन्हें 26 अगस्त को रिहा किया गया था। वह और उनका बेटा 10 दिन पूर्व ही अपार्टमेंट में आए थे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.