नई दिल्ली : पैरालंपिक
में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है। भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड
जीत लिया है। पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है।
आपको बता दे कि 12
साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। इस पदक के साथ ही
रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।
देवेंद्र ने अपना ही
रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया। देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया
विश्व रिकॉर्ड बनाया। एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
बता दे कि 35 वर्षीय
देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में
हुए FESPIC
गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड
मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2014
के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

place ad code

0 comments :