Tuesday, 13 September 2016

कपिल शर्मा को हो सकती है 3 साल की जेल!

Dainik Times     13:36    
place ad code

नई दिल्ली : कपिल शर्मा पिछले दिनों से खूब चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट करके कहा था की BMC वाले उनके नए ऑफिस के निर्माण के लिए 5 लाख का घूस मांग रहे हैं। इस ट्वीट के बाद मानो हडकंप ही मच गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनाविस ने ट्वीट करके कपिल को भरोसा दिलाया की इस मामले की वो जड़ तक जायेंगे। लेकिन जहाँ एक तरफ कपिल BMC पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहे थे अब वहीं दूसरी BMC उनपर ही संगीन आरोप लगा रही है।
kapil-sharma-may-go-jail-for-3-years-news-in-hindi

कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अवैध निर्माण को लेकर एमआरटीपी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज़ किया गया है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में स्थित डीएलएच एनक्लेव में कपिल शर्मा का घर है। इसमें मंजूर BMC प्लान में अवैध रूप से फेरबदल पाए गए हैं। BMC ने इस कारण 9 सितम्बर को रिपोर्ट दी थी।

ख़बरों के मुताबिक सोमवार को देर शाम बीएमसी इंजीनियर अभय जगताप ने एफआईआर दर्ज कराई। बीएमसी के पी-साउथ ऑफिस ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में कपिल के साथ-साथ उनकी सोसायटी में रहने वाले पांच लोगों के अलावा बिल्डर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआइआर में दर्ज मकान मालिकों ने अभी तक अवैध निर्माण नहीं हटाया है और ना ही बीएमसी को कोई जवाब दिया है।

कपिल के खिलाफ महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लानिंग एक्ट 1966 के सेक्शन 53(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत कॉमेडी किंग को एक महीने से लेकर तीन साल तक की जेल और 2 से 5 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.