Friday, 9 September 2016

मैने किसी पार्टी के खिलाफ़ नहीं, बल्क़ि सिर्फ भ्रष्टाचार के खि‍लाफ मुद्दा उठाया!

Dainik Times     21:04    
place ad code

नई दिल्ली : कपिल शर्मा ने बंबई नगरपालिका पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सियासी दुनिया में बवाल मचा दिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि वह सिर्फ भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं और उनका बयान किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है।

kapil-sharma-says-he-just-voiced-concern-on-corruption-no-blame-on-any-political-party
कपिल शर्मा ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है, 'मैंने सिर्फ उस भ्रष्टाचार के खि‍लाफ आवाज उठाई है, जिसका मैंने सामना किया है। मैं बीजेपी, एमएनएस, शि‍वसेना या किसी राजनीतिक पार्टी को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा रहा।'

आपको बता दें कि नेताओं के अलावा बीएमसी ने भी कपिल पर अवैध निर्माण का आरोप लगाकर पलटवार किया है। इससे पहले छोटे पर्दे पर अपनी बिंदास कॉमेडी से दर्शकों के पेट में दर्द लाने वाले स्टेंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सुबह सवेरे ट्विटर पर ऐसा बड़ा धमाका किया, जिसकी गूंज वक्त के साथ-साथ लगातार बढ़ती जा रही है।

एमएनएस ने कपिल को माफी मांगने को कहा और धमकी दी है कि वह उनके शो की शूटिंग नहीं होने देंगे, वहीं शिवसेना ने कहा कि शर्मा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं,बीएमसी के मुताबिक, मुंबई वेस्ट इलाके में कपिल के ऑफिस का अवैध तरीके से निर्माण का काम चल रहा है। यही नहीं, 16 जुलाई को नोटिस भेजने के बाद भी कपिल ने निर्माण का काम जारी रखा है। बाद में चार अगस्त को बीएमसी ने अवैध निर्माण गिरा दिया।

आपको बीता दे कि कपिल शर्मा से जल्द ही मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है। कपिल शर्मा के आरोपों के बाद बीजेपी एमएलए राम कदम ने मुंबई पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस जल्द ही कपिल शर्मा से इस केस के बारे में और जानकारी के लिए पूछताछ करेगी। इसके लिए कपिल शर्मा को समन भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.