Saturday, 17 September 2016

फिनलैंड गये मनीष सिसोदिया को एलजी नजीब जंग ने तुरंत वापस बुलवाया!

Dainik Times     09:15    
place ad code

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केजरीवाल सरकार पर हमले तेज हो गए हैं। बीजेपी का कहना है कि राजधानी की जनता डेंगू और चिकनगुनिया से कराह रही है और डिप्टी सीएम फिनलैंड में सेल्फी ले रहे हैं। वहीं उपराज्यपाल नजीब जंग ने भी सिसोदिया और दूसरे मंत्रियों को दिल्ली लौटने को कहा है।
manish-sisodiya-lg-najeeb-jung-finland-dengu-arvind-kejriwal-news-in-hindi

आपको बता दे कि आइस्क्रीम का मजा लेते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर फिनलैंड की बताई जा रही है। इन तस्वीरों के बाहर आने के बाद बीजेपी का कहना है कि दिल्ली के लोग जानलेवा डेंगू और चिकनगुनिया से दम तोड़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं हैं। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों के बाहर होने को मुद्दा बनाकर भगोड़ा दिवस मनाया।

इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी इस झगड़े में कूद पड़े हैं। राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के बिगड़ते हालात के मद्देनजर उन्होंने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली से बाहर गए मंत्रियों को लौटने को कहा है। तस्वीर पर मचे बवाल के बीच मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर सफाई दी है।

सिसोदिया ने लिखा है कि मैं दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में लगा हूं और मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। दुनिया से अच्छी चीजें सीखना गलत तो नहीं? मैं छुट्टी नहीं मना रहा हूं बल्कि फिनलैंड के स्कूल, कॉलेजों में जाकर ये समझ रहा हूं कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।

दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन एक-दो को छोड़कर दिल्ली सरकार के मंत्री कहीं नजर आ रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू में खांसी का इलाज करा रहे हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.