नई दिल्ली : अरविंद
केजरीवाल को गुरुवार को दिल्ली के बाद पंजाब के लुधियाना में भी विरोध झेलना पड़ा।
लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचते ही केजरीवाल के खिलाफ अकाली दल और कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाए गए। अकाली दल के यूथ
विंग के कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में 'केजरीवाल गो
बैक' के नारे भी लगाए।
लेकिन उसके बाद केजरीवाल
ने पंजाब में विरोध करने वालों पर पलटवार किया और कहा कि मैं अब यहीं खूंटा गाड़कर
बैठूंगा। उन्होंने कहा, 'अब रोज दो-चार फर्जी सीडी
बाहर आएंगी। हम पर कीचड़ उछाली जाएगी। लेकिन पंजाब की जनता इस पर यकीन नहीं करेगी।
जब तक हम सुखबीर बादल और उनके साथियों को जेल न भेज दें, तब
तक चैन से नहीं बैठेंगे।
आपको बता दे कि इससे
पहले जब केजरीवाल सुबह ट्रेन में सवार होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे
थे तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया था और चूड़ियां दिखाई थीं।
दिल्ली पुलिस के जवान काफी मशक्कत के बाद केजरीवाल को ट्रेन के अंदर तक पहुंचाने
में कामयाब हुए थे।
वही, दिल्ली में
केजरीवाल के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी और
बीजेपी पर हमला बोल दिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया
कि मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और बीजेपी मिलकर अरविंद केजरीवाल पर हमले की
साजिश रच रहे हैं। क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी? सिसोदिया ने एक और ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की
होती रही और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाए गए थे। जाहिर है
सब कुछ प्री-प्लान था।
आपको बता दे कि केजरीवाल
चार दिन के पंजाब दोरे पर आए हैं। वो पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी
के किसान घोषणा पत्र को जारी करेंगे। केजरीवाल अपने दौरे के अंतिम दिन दिल्ली
लौटने से पहले मोगा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

place ad code

0 comments :