नई दिल्ली : रंगदारी
से जुड़े एक मामले में दिल्ली की मटियाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP)
विधायक गुलाब सिंह ने गुजरात के उमरा में दिल्ली पुलिस टीम के सामने
सरेंडर किया। गुलाब सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर से रंगदारी मांगी थी।
गुलाब सिंह की गिरफ्तारी गुजरात के सूरत से हुई जहां वह अरविंद केजरीवाल के साथ
प्रचार कार्यक्रम में जुटे हुए थे।
आपको बता दे कि गुलाब
सिंह ने पहले उमरा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें
कस्टडी में ले लिया। बीते हफ्ते में कोर्ट ने गुलाब सिंह के खिलाफ गैर जमानती
वारंट जारी किया था। केजरीवाल ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने
लिखा था कि गुलाब सिंह को उनकी गुजरात रैली से पहले गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सरेंडर से पहले गुलाब
सिंह ने मीडिया से कहा कि मैं गिरफ्तारी देने जा रहा हूं। मैं गिरफ्तारी से डरने
वाला नही हूं। गुजरात में उमड़ा जनसैलाब से यह लोग डर गए है। उन्होंने आगे कहा कि
मैंने एसएचओ को पत्र लिखकर खुद यह कहा था कि 18 अक्टूबर में जांच में शामिल होउंगा
लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।
तो वही केजरीवाल ने
अपने विधायक की गिरफ्तारी पर ट्विटर पर और मीडिया के सामने अभी तक कोई प्रतिक्रिया
तो नहीं दी है लेकिन इससे जुड़े ट्वीट रीट्वीट किए हैं। एक ऐसा ही ट्वीट उन्होंने
रीट्वीट किया जिसमें लिखा है, ‘आम आदमी पार्टी विधायक
गुलाब सिंह यादव को गुजरात के सूरत में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार होने वाले 14वें AAP विधायक बनें।’

place ad code

0 comments :