Thursday, 6 October 2016

मोदी को मान लेना चाहिए भगवान का अवतार : आजम

Dainik Times     15:17    
place ad code

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा PoK में घुसकर आतंकियों पर किए गए हमले की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहोल फेला हुआ है। इसी सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने कहा कि ये बड़े दुख की बात है कि इसको विवादित विषय बना दिया गया है और देश के बड़े नेताओं ने इस सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल खड़ा कर दिया हैं, साथ ही इसके सबूत मांगें हैं।
azam-khan-attacks-pm-narendra-modi-on-surgical-strikes

इस दौरान आज़म खान ने कहा कि इसमें एक बड़ा अजीब पहलू ये है कि अब तक तो हम ही गद्दार, देशद्रोही थे और पाकिस्तानी एजेंट थे लेकिन अब दिग्विजय सिंह भी देश के गद्दारों में शामिल हो गए हैं। केवल इतना ही नहीं पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम भी देशद्रोही हो गए हैं।

आजम खान ने कहा कि इसके साथ ही राहुल गांधी और जितने भी कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता लोग हैं जिनका धर्म इस्लाम नहीं है और वो हमारे हिन्दू दोस्त हैं वो सभी अगर गद्दार हैं तो देश में अच्छी खासी गद्दारों की तादाद है। उन्होंने कहा कि इससे लगता ये है की देश का भविष्य अंधकार में है, पूरे देश को सोचना चाहिए और गद्दारों से निपटना चाहिए।

आपको बता दे कि इस मौके पर वाराणसी में लगे पोस्टर जिसमें पीएम मोदी को राम, नवाज़ शरीफ को रावण और अरविंद केजरीवाल को मेघनाद बताया गया है इस सवाल पर आज़म खान ने कहा कि इन दिनों जो बीजेपी में नहीं है वो देशद्रोही हैं और बाकी ये जितने भी हैं वो ISIS के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मुताबिक वही देशभक्त हैं जो आरएसएस की शाखा में काम करते हैं।

इसके साथ ही कैंबिनेट मंत्री आज़म खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को पोस्टर में राम के रूप में दिखाने पर कहा कि अवतार तो कभी भी आ सकता है। राम भी तो अवतार ही थें और हर ज़माने में अवतार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अवतार के लिए क्या नामुमकिन है, जब राम हो ही गए तो फिर मान लेना चाहिए।उन्होंने अपने मज़ाकिया अंदाज़ में मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे मानने में तो कुछ जाता नहीं है। मोदी को अवतार मान ही लेना चाहिए।

उन्होंने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी में खासियतें तो अवतारों से भी आगे की हैं। किसी की बात पर 130 करोड़ लोग भरोसा कर लें ये बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनता ने उनपर भरोसा करके ही तो उन्हें बादशाह बनाया था और अब इतना बड़ा अटैक कर दिया। ऐसा अटैक जिसकी कानों कान किसी को कोई खबर नहीं चली और निशान तक का नहीं छोड़ा, ऐसा अटैक जिसमें बिलकुल निशान तक मिटा दिए गए हों ये तो बड़ी खूबियों की बात है।

जब आजम खान से पूछा गया कि एलओसी पार 100 आतंकियों के होने की पीएम मोदी को जानकारी मिली है, इसपर उन्होंने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए जवाब दिया कि पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ से तो उनकी बात होती रहती है, काफी दोस्ती भी मुलाक़ात भी है, इसलिए शरीफ ने उनको बताया होगा। कुछ इधर से बताया गया होगा, और कुछ उधर से बताया गया होगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.