नई दिल्ली : भुवनेश्वर में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में सोमवार शाम आग लगने से अब 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा घायल
बताए जा रहे हैं। ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि कड़ी मशक्कत
के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। सीएम नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दे
दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन चैंबर में शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी।
ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है।
इस घटना को लेकर पीएम
मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से फोन पर बात की। नड्डा ने पूरी
घटना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। पीएम मोदी ने सभी घायलों को तुरंत
दिल्ली के एम्स में लाने के लिए कहा है। साथ ही पीएम ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख
जताया है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘ओडिशा के अस्पताल में लगी आग में लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं। यह
त्रासदी दिमाग को झकझोर देने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।’
उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
से बात की है और उन्हें घायलों को एम्स में भर्ती कराने की व्यवस्था करने को कहा
है। उम्मीद है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे।’
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र इस
मामले में ओड़िसा को हर जरूरी मदद दे रहा है। नड्डा ने कहा कि वह पहले ही भुवनेश्वर
स्थित एम्स के अधिकारियों से बात कर चुके हैं और उनसे मरीजों को हर जरूरी मदद करने
को कहा है।
ओडिशा के स्वास्थ्य
सचिव आरती आहूजा ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी
किए गए हैं। AMRI का नंबर है- 0674-6666600, कैपिटल हॉस्पिटल का नंबर- 9439991226 है।

place ad code

0 comments :