नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर
में पंपोर के सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों से बुधवार को तीसरे दिन भी मुठभेड़
जारी है। अभियान तेज करते हुए सुरक्षाबल औद्योगिक विकास संस्थान (ईडीआई) की इमारत
में घुस गए हैं। अब तक की कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं।
इमारत में अभी भी कुछ
आतंकी छिपे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने मंगलवार रात को अभियान
रोक दिया था, जिसे बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया।
इससे पहले सोमवार
तड़के करीब पांच बजे तीन से चार आतंकी ईडीआई परिसर में घुसे थे। यह इमारत झेलम नदी
के किनारे बनी है।
सेना के एक अधिकारी
ने बताया कि सोमवार पूरी रात सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। मंगलवार को भी दोनों ओर
से फायरिंग जारी रही। देर शाम सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर रॉकेट लांचर से हमला
किया,
जिसमें एक आतंकी मारा गया, लेकिन उसका शव अभी
बरामद नहीं किया जा सका है। मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल भी घायल हुए हैं। बुधवार सुबह
एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है।
आतंकियों को जिंदा
दफन करने के लिए सेना ने इमारत को उड़ाने की योजना भी बना ली है। इसके लिए सेना ने
आसपास के इलाके को खाली करा लिया है।

place ad code

0 comments :