दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने के बाद ओपनर
गौतम गंभीर ने मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से अपने
बहुचर्चित संबंधों के बारे में पहली बार खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि वह और कोहली
आक्रामक प्रकृति के हैं, जिनमें क्रिकेट को लेकर जुनून है। हम दोनों मैदान पर
अपना बेस्ट देना चाहते हैं। ऐसे में यदि जरूरत हुई, तो वह
क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली के विरुद्ध खेलते समय फिर से आक्रामक नजर आ सकते
हैं।
आपको बता दे कि दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज
गौतम गंभीर ने कहा कि 2013 के आईपीएल विवाद में जो कुछ हुआ उसमें व्यक्तिगत विवाद
जैसा कुछ भी नहीं था। गौरतलब है कि उस मैच में गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर
खेल रहे थे, जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मैदान पर थे और दोनों के बीच
कहासुनी हो गई थी। गंभीर ने कहा कि यदि भविष्य में भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए
ऐसा कुछ होता है, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
गंभीर ने कहा, 'विराट के साथ आईपीएल में हुए
विवाद में कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। यदि मैं विराट के खिलाफ फिर खेलता हूं और उस
दौरान आक्रामकता की जरूरत होगी, तो मैं फिर ऐसा करूंगा।'
गंभीर के अनुसार क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के
खिलाफ आक्रामक होने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि हम सब इसके प्रति जुनूनी
होते हैं। मैं और विराट दोनों आक्रामक स्वभाव वाले हैं और जुनूनी हैं। जब हम एक ही
टीम में होते हैं, तो हमारा लक्ष्य एक ही होता है। '
गंभीर ने कहा एक-दूसरे के खिलाफ खेलते समय
स्थितियां अलग होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप किसी के खिलाफ खेल रहे
होते हो, तो मैदान पर उतरकर मैच जीतना चाहते हो और इसके लिए
आपको आक्रामक होना होगा। एक कप्तान होने के नाते आप चाहते हैं कि आपकी टीम भी आपकी
तरह खेले। हम दोनों आक्रामक और जुनूनी व्यक्ति हैं और अपनी टीमों के लिए अच्छा
प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पेशेवर खिलाड़ी यही करते है। हम
मैदान के अंदर और बाहर काफी अच्छे मित्र हैं।’’ उन्होंने
विराट कोहली की कप्तानी की सराहना भी की और कहा कि वह आगे बढ़कर उदाहरण पेश करते
कप्तानी करते हैं, जो टीम को प्रेरित करती है।'

place ad code

0 comments :