Sunday, 30 October 2016

दीवाली पर भारतीय हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, पाकिस्तान को हराकर भारत चैंपियन!

Dainik Times     20:47    
place ad code

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दिवाली पर जीत का तोहफा दिया है और ये जीत भी पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई है। भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर बुरी तरह रोंदा है। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा विजेता पाकिस्तान को 3-2 से करारी शिकस्त दी है।
hockey-india-beat-pakistan-to-lift-asian-champions-trophy-news-in-hindi

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास पर एक नजर डालें, तो भारतीय टीम ने 2011 में पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट में मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी। हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस खिताब को दो बार अपने नाम कर चुकी है।

कतर की राजधानी दोहा में 2012 में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपना बदला पूरा करते हुए भारत को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी और 2013 में मेजबान देश जापान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था।

भारत इस टूर्नामेंट में अपना एक भी मुकाबला नहीं हारा है। पहले मुकाबले में जापान को 10-2 की करारी शिकस्त देकर भारत ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण का विजयी आगाज किया था, वहीं दूसरे मैच में उसने दक्षिण कोरिया को 1-1 से बराबरी पर रोका था।

भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद चीन के खिलाफ चौथे मैच में 9-0 से जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में उसने दक्षिण कोरिया को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

पाकिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट में दो बार हार का सामना करना पड़ा है, वहीं उसने बाकी तीन मुकाबलों में जीत हासिल की।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.