JNU में एक
छात्र के लापता होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. इस मुद्दे पर जेएनयू प्रशासन के
रवैए से नाराज छात्रों ने रात भर हंगामा किया. बीते बुधवार को करीब 8 घंटे तक वीसी (वाइस चांसलर) और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया
गया. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है, हालांकि वीसी ने देर रात ये बयान दिया कि लापता छात्र को ढूंढने के लिए
सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
यूनिवर्सिटी का एक
छात्र नजीब अहमद 15 अक्टूबर से लापता है. उसी की
गुमशुदगी को लेकर बीती रात छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया. यूनिवर्सिटी के एक
छात्र संगठन का आरोप है कि प्रशासन नजीब के मामले में चुप्पी साधे हुए है. नजीब
अहमद जेएनयू में बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है. आरोपों के मुताबिक 14 अक्टूबर को माही मांडवी हॉस्टल में एबीवीपी के एक छात्र के साथ उसकी झड़प
हुई, जिसके अगले दिन से वो लापता है.
आपको बता दे कि एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने
लापता छात्र पर ही मारपीट का आरोप लगाया था लेकिन उसके गायब होने के बाद से
जेएनयूएसयू (जवाहर लाल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन) इस मुद्दे पर एबीवीपी को ही
घेरने में लगा हुआ है. उस पूरी घटना की जांच और नजीब अहमद के गायब होने के मुद्दे
को लेकर इन छात्रों ने करीब 8 घंटे तक वीसी के दफ्तर
का घेराव किया.
देर रात जैसे ही वीसी
के बाहर आने की खबर मिली तो प्रदर्शनकारी छात्र उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े. वीसी
के आश्वासन के बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो नारेबाजी करते रहे.
वहीं पुलिस ने नजीब अहमद का पता लगाने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं और उसकी
ख़बर देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने का
एलान किया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से जेएनयू के
हालात की पूरी जानकारी ली है.

place ad code

0 comments :