Thursday, 20 October 2016

कोटला में टूटा 11 साल पुराना का रिकॉर्ड, 6 रन से हार गई टीम इंडिया!

Dainik Times     22:30    
place ad code

कप्तान केन विलियमसन के शतक और लक्ष्य का पीछा करने में माहिर भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के मिश्रण से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनेड मैच में गुरुवार को छह रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया। 11 साल में यह फिरोजशाह कोटला मैदान पर टीम इंडिया की पहली हार है।
india-vs-new-zealand-2nd-one-day-match-india-lost-by-6-runs

विलियमसन ने 118 रन बनाए जो किसी कीवी कप्तान का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया। विलियमसन ने इस बीच टॉम लैथम (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। भारत ने हालांकि अंतिम दस ओवरों में शानदार वापसी करके केवल 40 रन दिए और इस बीच छह विकेट लिए। इस कारण न्यूजीलैंड नौ विकेट पर 242 रन ही बना पाया।

भारतीय बल्लेबाज शुरू से ही परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (39) और केदार जाधव (41) ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर उम्मीद जगाई जबकि हार्दिक पंडया की 32 गेंदों पर 36 रन की पारी ने दर्शकों में जोश भरा लेकिन आखिर में भारत 49.3 ओवर में 236 रन पर आउट हो गया।

पंडया और उमेश यादव (नाबाद 18) ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था। इन दोनों की विकेटों के बीच दौड़ देखने लायक थी जिससे उन्होंने कुछ अवसरों पर एक रन को दो में तब्दील किया। आखिरी दो ओवर में 16 रन चाहिए थे लेकिन पंडया हवा में शाट खेलकर आउट हो गए और आखिरी ओवर में टिम साउथी (52 रन देकर तीन विकेट) ने जसप्रीत बुमराह का विकेट उखाड़ दिया। ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गुप्टिल ने भी दो-दो विकेट लिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.