नई दिल्ली : कप्तान
विराट कोहली (नाबाद 103) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 79) की शानदार पारियों
की मदद से भारत ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे श्रृंखला के तीसरे एवं
अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को तीन विकेट के नुकासन पर 267 रन बना लिए थे।
कोहली और रहाणे ने दिन के आखिरी सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और क्रिज पर
जमे रहे।
पहले दिन दिन का खेल
खत्म होने तक दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रन जोड़ कर टीम को मजबूत स्थिति में
पहुंचा दिया है। कोहली का यह घरेलू धरती पर 2013 के बाद पहला शतक है, जो 17 पारियों के अंतराल के बाद आया है।
यह टेस्ट मैचों में
विराट कोहली का 13वां जबकि बतौर कप्तान छठा शतक है। यह भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में
जड़ा गया पहला शतक भी है। इस शतक के साथ ही उन्होंने भारत के तीन पूर्व कप्तानों
नवाब पटौदी जूनियर, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव
गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों पूर्व कप्तानों के नाम टेस्ट मैचों में
पांच-पांच शतक हैं।

place ad code

0 comments :