Sunday, 2 October 2016

गुजरात: पोरबंदर सीमा पर दिखी पाकिस्तान की संदिग्ध बोट, कोस्ट गार्ड ने कब्जे में ली!

Dainik Times     17:01    
place ad code

नई दिल्ली : इंडियन कोस्ट गार्ड ने रविवार को गुजरात के पोरबंदर के पास समुद्र में एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा। बोट पर सवार 9 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कोस्ट गार्ड के शिप 'समुद्र पावाक' ने इस बोट को देखा। बता दें कि 18 सितंबर को उड़ी आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।
indian-coast-guard-apprehended-a-pakistani-boat-off-gujarat-coast

भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर सात आतंकी कैम्प को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से यह आशंका जताई है कि पाक सपोर्टेड आतंकी बॉर्डर से सटे राज्यों में हमला कर सकते हैं। इसके चलते केंद्र ने गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी कर रखा है।

आपको बता दे कि न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुजरात के डिफेंस डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन विंग कमांडर अभिषेक मतिमान ने बताया- "सुबह करीब 10 बजे कोस्ट गार्ड के शिप 'समुद्र पावाक' ने सबसे पहले इस बोट को देखा। शुरुआती जांच में पता चला कि पकड़े गए सभी शख्स पाकिस्तानी मछुआरे हैं। इन्हें पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है।"

इससे पहले, बीते शुक्रवार को मुंबई से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक नाव में 10 संदिग्धों को देखे जाने की खबर आई थी।  मछुआरों ने तटरक्षक ऑफिशियल्स को इसकी जानकारी दी थी। मछुआरों ने बताया था कि नाव में सवार लोगों ने उनसे मुंबई का रास्ता पूछा था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.