नई दिल्ली : करण जौहर
की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की
रिलीज को लेकर आज फिल्म से जुड़े लोग और महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के सुप्रीमो
राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात में करण
जौहर ने एमएनएस की मांगें मान ली और फिल्म की रिलीज पर छाए संकट के बाद छंट गए
हैं। आज सुबह करीब 9 बजे राज ठाकरे और करण जौहर सीएम फडणवीस से मुलाकात करने
पहुंचे। बैठक में प्रोड्यूसर गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट्ट भी मौजूद थे।
आपको बता दे कि बैठक
में ठाकरे ने ए दिल है मुश्किल में पाक कलाकारों के मुद्दे पर एमएनएस के विरोध की
बात रखी। साथ एमएनएस कार्यकर्ताओं को ऐहतियातन हिरासत में लिए जाने का मुद्दा भी
सीएम के सामने रखा। राज ठाकरे के साथ एमएनएस नेता शालिनी ठाकरे और अमेय खोपकर भी
सीएम आवास पहुंचे।
इस बैठक में करण जौहर
और मुकेश भट्ट भी शामिल हुए और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी बात रखी। मुलाकात के
बाद मुकेश भट्ट ने कहा कि बातचीत काफी सार्थक रही। मैं भारतीय हूं और भारतीय
भावनाएं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। मैंने गिल्ड की तरफ से सीएम और राज ठाकरे को भरोसा
दिया है कि भविष्य में पाक कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करेंगे।
मुकेश भट्ट ने कहा, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘ए दिल है
मुश्किल’ की शुरूआत में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए
एक विशेष उल्लेख करने का निर्णय लिया है। हम आर्मी वेलफेयर फंड में भी योगदान करेंगे।
मुकेश भट्ट ने कहा कि
हमने सीएम को कहा कि हम सब भारतीय हैं। राज ठाकरे से हमने कहा कि वह सबके बारे में
सोचें। आने वाले वक्त में हम किसी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।
फिल्म शुरू होने से पहले शहीदों को श्रद्धांजली देने वाली प्लेट चलेगी। फिल्म चले
या ना चले. लेकिन करण ने वादा किया है कि आर्मी के वेलफेयर के लिए योगदन करेंगे।
बिना किसी अड़चन के यह फिल्म रिलीज होगी।
आपको बता दे कि इससे
पहले मुकेश भट्ट ने दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने
कहा था कि अब पाकिस्तानी कलाकारों को सात जन्मों में भी फिल्मों में नहीं लिया
जाएगा। करण जौहर पहले ही इसे लेकर एक वीडियो जारी कर चुके हैं। उन्होंने इस वीडियो
में ऐलान किया था कि भविष्य में वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्में नहीं
करेंगे। करण ने कहा कि उनके लिए देश पहले है। मैं भविष्य में अपनी फिल्मों में पाक
कलाकारों को नहीं लूंगा। मौजूदा दौर में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना
मुश्किल है। करन ने कहा कि मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं। मैं एंटी नेशनल
नहीं हूं।

place ad code

0 comments :