Monday, 3 October 2016

नाना पाटेकर बोले- पाकिस्तानी कलाकार और बाकी सब बाद में, पहले मेरा देश...

Dainik Times     09:41    
place ad code

नई दिल्ली : उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने या न करने को लेकर लंबी बहस चल रही है। बॉलिवुड भी इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बंट चुका है। इस पर कोई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ है तो कोई खिलाफ।

अब इसी मुद्दे पर कुछ पत्रकारों ने बॉलिवुड अभिनेता नाना पाटेकर से सवाल पूछा था कि उनका क्या मानना है। नाना ने जो जवाब दिया, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नाना ने कहा, 'पाकिस्तानी कलाकार और बाकी सब बाद में, पहले मेरा देश। देश के अलावा मैं किसी को नहीं जानता और ना जानना चाहूंगा। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं, हमारी कोई कीमत नहीं है।'

आपको बता दे कि इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के उस बयान पर बवाल मचा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार कोई आतंकी तो नहीं हैं। हमारी सरकार उन्हें यहां काम करने के लिए परमिट और वीजा देती है।

इशारों-इशारों में सलमान खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'जवानों से बड़ा हीरो कोई नहीं हो सकता। हम ऐक्टर तो बहुत मामूली लोग हैं। हमारे असल हीरो हमारे जवान हैं। हम जो बोलते हैं उस पर ध्यान मत दो, इतनी अहमियत मत देना किसी को। और जो पटर-पटर बोलते हैं न, उनकी उतनी औकात नहीं है उतनी अहमियत की।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.