Saturday, 1 October 2016

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर के पांच इलाकों में भारी फायरिंग, सेना दे रही है मुहतोड़ जवाब...

Dainik Times     09:04    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है। जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। भारतीय सैनिक भी पाक सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल, अखनूर सेक्टर के पांच इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हो रही है। बता दें कि शुक्रवार को भी अखनूर सेक्टर में पाक सैनिको ने फायरिंग की थी।
once-again-jammu-and-kashmir-pakistan-cease-fire-voilation

मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर सुबह चार बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और मोर्टार दागे गए हैं। यह फायरिंग अभी भी जारी है। लगभग पांच इलाके हैं, जहां पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर रही है। इस फायरिंग का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सूत्रों ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार पाकिस्तानी रेंजर्स की मूवमेंट काफी बढ़ी है और वही लोग वहां से फायरिंग कर रहे हैं। इलाके के लगभग सभी गांव इस फायरिंग की चपेट में आ रहे हैं। मोटार्र गोले दागे जा रहे हैं। इसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। दोनों तरफ से जमकर गोलाबारी हो रही है।

आपको बता दे कि पाक सैनिको ने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों को छोटे व स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिक भी समान क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। भारतीय पक्ष से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना के पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सीमा पर तनाव चरम पर है। सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग तेज हो गई है,पाक की ओर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.