नई दिल्ली : दिल्ली
के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में टर्मिनल 3 के कार्गो टर्मिनल पर
रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक की खबर के बाद हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और
अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए, हालांकि
जांच के बाद उन्होंने किसी खतरे की आशंका को खारिज कर दिया।
अधिकारियों ने बताया
कि यह लीक कैंसर की दवाइयों से हुआ था, जो एयर
फ्रांस के विमान से ले जाया जा रहा था। एक अधिकारी ने कहा, 'रेडियोएक्टिव
लीक बेहद मामूली था और इसे लेकर फिक्र की कोई बात नहीं है।'
इससे पहले लीक की खबर
आते ही अग्निशमन अधिकारियों ने पूरे इलाके को एहतियातन खाली करा लिया था और
अग्निशमन अधिकारियों व आपदा प्रबंधन दस्ते को कार्गो टर्मिनल भेजा गया।
वहीं दिल्ली पुलिस ने
बताया कि इलाज में इस्तेमाल होने उपकरण से यह लीक हुआ, जिसके रेडियोएक्टिव होने की आशंका है।
परमाणु ऊर्जा नियामक
बोर्ड के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि यहां एक पैकेज में
लीक हुआ है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह रेडियोएक्टिव है या नहीं, जो कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। विशेषज्ञों के दल को जांच के लिए
भेजा गया है। वहीं फिलहाल उस पैकेज को अलग कर इलाके को घेर लिया गया है।

place ad code

0 comments :