नई दिल्ली : पाकिस्तान
के रक्षा मंत्री की ओर से भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकियों पर अमेरिका ने कड़ी
आपत्ति जताई है। अमेरिका ने इस संबंध में पाकिस्तान को अपनी नाखुशी के बारे में भी
सूचित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने परमाणु हमले की धमकी पर अमेरिका की आपत्ति के बारे में पाकिस्तान को
स्पष्ट कर दिया है। हमने बार बार ऐसा किया है।
आपको बता दे कि अधिकारी
ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा
नहीं किया कि पाकिस्तान को यह संदेश किस स्तर पर भेजा गया है। दरअसल पाकिस्तान के
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले 15 दिनों में दो बार यह कहा है कि उनका देश
भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
बता दे अधिकारी से जब
आसिफ के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह बहुत चिंताजनक है। यह गंभीर बात है। आसिफ ने अपने ताजा साक्षात्कार में
एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से कहा, यदि भारत हमसे युद्ध करने
की कोशिश करता है तो हम उसे नष्ट कर देंगे। पाकिस्तान की सेना भारत के किसी भी
दुस्साहस का उत्तर देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा था, हमने परमाणु हथियार दिखाने के लिए नहीं रखे हैं। यदि ऐसी स्थिति पैदा होती
है तो हम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे और भारत को नष्ट कर देंगे।

place ad code

0 comments :