Saturday, 12 November 2016

बुरी ख़बर: 22 नवंबर तक सिर्फ एक बार बदलवा सकते हैं 4000 रुपये तक के नोट!

Dainik Times     19:59    
place ad code

नई दिल्ली : क्या आप भी अभी तक गलत फ़हमी में है? पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने की सीमा प्रतिदिन 4,000 रुपये नहीं है, बल्कि रिजर्व बैंक के अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक बार ही अपने करंसी बदलवा सकता है। कुछ लोगों ने नोट बदलवाने की सीमा को प्रतिदिन 4,000 रुपये समझा है, जो सही नहीं है। आरबीआई की ओर से इस बारे में जारी दिशानिर्देश में स्पष्टता नहीं है, इसी के चलते लोग भ्रम की स्थिति में है। आरबीआई की वेबसाइट पर लोग सबसे ज्यादा यही सवाल कर रहे हैं।
exchange-of-old-rs-500-rs-1000-notes-worth-rs-4000-allowed-only-once

आपको बता दे कि केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद अपनी वेबसाइट पर लिखा था, 'किसी भी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के 4000 रुपये तक के नोट बदलवाए जा सकते हैं। 30 दिसंबर, 2016 तक आरबीआई की ओर से जारी एक फॉर्म और आईडी प्रूफ दिखाकर नोटों को बदलवाया जा सकता है।' हालांकि इस नोटिफिकेशन में कहीं भी यह नहीं है कि प्रतिदिन 4,000 रुपये के नोट बदलवाए जा सकते हैं।

आरबीआई के अनुसार 4,000 रुपये के नोट बदलवाने की सीमा 8 नवंबर से अगले 15 दिनों तक यानी 22 नवंबर तक के लिए है। इसके बाद इस फैसले की समीक्षा की जाएगी और इस सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि बहुत से लोगों को इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नही हैं, इसी वजह से लोग एक ही आईडी प्रूफ के साथ अलग-अलग बैंकों में नोट बदलवाने के लिए जा रहे हैं। बैंक नागरिकों को इस बारे में जानकारी दे रहे हैं, लेकिन आरबीआई की ओर से अब तक स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.