नई दिल्ली : 1000-500
के बंद हुए नोटों को बदलने के लिए तारापुर कस्बे में एक बैंक के बाहर कतार में दो
घंटे से अधिक समय से खड़े 47 साल के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से आज मौत हो
गई।
आपको बता दे कि तारापुर
के पुलिस निरीक्षक केसी राठवा ने कहा, ‘‘ बरकत शेख
की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पुराने नोटों को बदलने के लिए कारपोरेशन
बैंक की शाखा के बाहर लाइन में खड़े थे।’’ तारापुर तहसील में
मोराज गांव के रहने वाले शेख को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के
दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा,
‘‘ शेख को खेतिहर मजदूरों को पैसे का भुगतान करना था जिसके लिए
उन्हें चलन से बाहर हुए नोटों को बदलना था। वह लाइन में दो घंटे से अधिक समय तक
खड़े थे।’’
वही दूसरी तरफ मध्य
प्रदेश के सागर में 69 साल के विनोद पांडे ने सालों दूरसंचार विभाग में सरकारी
नौकरी की। अच्छे-खासे चलते फिरते शख्स थे विनोद पांडे जब पुराने नोट बदलने का
फरमान आया तो बैंक की तऱफ चल दिए। मध्य प्रदेश के सागर के मकरोनिया के यूनियन बैंक
में पुराने नोट बदलने आए थे। तेज धूप में घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन बारी नहीं
आई। और फिर अचानक गिर पड़े डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
नोट तो नहीं बदल पाए लेकिन विनोद पांडे की जान चली गई।
एंबुलेंस वक्त पर
नहीं आई जिसकी वजह से इलाज वक्त पर नहीं हो सका इसीलिए विनोद पांडे को बचाया नहीं
जा सका।

place ad code

0 comments :