नई दिल्ली : पाकिस्तान
ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम देते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसमें 2
भारतीय जवान शहीद हुए हैं और दो घायल है। हालांकि पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब
देते हुए सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया है। आपको बता दे कि
सेना ने शहीदों की सहादत का बदला कुछ ही घंटो में लिया है। जिसमे कई पाकिस्तानी सैनिको के मारे जाने की ख़बर है!
आपको
बता दे कि रविवार सुबह पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में LoC
के पास पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई जिसमें सेना के जवान
गुरुसेवक सिंह शहीद हो गए। दोपहर में इसी इलाके में एक और जवान शहीद हो गए। सेना
ने बताया कि रविवार सुबह पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की दो
कोशिशें हुईं और फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।
अधिकारी
के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने क्षेत्र
में नागरिक और सुरक्षा इकाइयों को निशाना बनाकर चार स्थानों पर बिना कारणवश
गोलीबारी और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना
समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है।
फायरिंग और गोलीबारी अभी भी जारी है।' पाकिस्तान सेना ने
नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार
को संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

place ad code

0 comments :