Monday, 7 November 2016

सत्ता की धुन में चूर हैं मोदी, दबाना चाहते हैं असंतोष: राहुल गांधी

Dainik Times     13:59    
place ad code

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने पीएम मोदी को सत्ता का लालची करार दिया तो वहीं मनमोहन सिंह ने उन्हें कहा मोदी सरकार में लोकतंत्र बुरे दौर से गुजर रहा है।
rahul-gandhi-attack-on-narendra-modi

आपको बता दे कि राहुल ने अपने भाषण में कहा कि मोदी सत्ता की धुन में चूर हैं। वह असंतोष की आवाज को खामोश करना चाहते हैं। सिविल सोसाइटी को सवाल पूछने पर धमकाया जा रहा है। टीवी चैनलों को शटडाउन के लिए मजबूर किया जा रहा है। लोकतंत्र सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। कॉर्पोरेट के चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।  उन्होंने आगे कहा है कि मोदी सरकार में दलितों के शोषण और किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ी हैं।

राहुल की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी हेडक्वार्टर में हुई। दरअसल, यह बैठक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने थी, लेकिन वह सेहत खराब होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुईं। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी और गुलाम नबी आजाद सरीखे दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए। सोनिया के बैठक में शामिल होने की जानकारी पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा था कि सोनिया गांधी का गला खराब है। सोनिया की अनुपस्थिति में कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की अध्यक्षता उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.