Showing posts with label Afghanistan. Show all posts
Showing posts with label Afghanistan. Show all posts

Friday, 30 September 2016

BREAKING NEWS: अब अफगानिस्तान भी आया भारत के साथ, पाकिस्तान को दी चेतावनी... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     14:34    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद पाकिस्तान को चारों तरफ से आलोचना मिल रही है। सभी देश पाकिस्तान के खिलाफ दिख रहे है। उरी हमला, सार्क सम्मेलन और पीओके में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद हर मोर्चे पर अफगानिस्तान ने भारत का साथ दिया है। भारत भी कूटनीति तौर पर पाकिस्तान को अगल-थलग करने में कामयाब रहा है।
Afghanistan-with-india


एक बार फिर अफगानिस्तान के राजदूत ने भारत का साथ देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अफगानिस्तान ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि कोई भी देश आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकानों की अनुमति नहीं देगा, वह भी पड़ोसियों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 15 September 2016

पीएम मोदी और अफगान राष्‍ट्रपति अशरफ गनी की मुलाकात, किया आतंकी ठिकानों को मिटाने का आह्वान!

Dainik Times     08:39    
place ad code
नई दिल्ली : निरंतर आतंकवाद के इस्तेमाल पर चिंता प्रकट करते हुए भारत और अफगानिस्तान ने बुधवार को आतंकवाद के सभी प्रायोजकों और ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का आह्वान किया, जिसे पाकिस्तान को एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
pm-narendra-modi-meets-afghan-president-ashraf-ghani-news-in-hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत आए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग मजबूत करने के प्रति अपना संकल्प जताया जैसा कि भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी समझौते में परिकल्पना की गयी है।

यहां हैदराबाद हाउस में दोनों पक्षों की प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद मोदी ने कहा कि भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा, आधारभूत संरचना और लोकतांत्रिक संस्थाओं जैसे क्षेत्रों में अफगानिस्तान के क्षमता निर्माण के लिए एक अरब डॉलर की राशि आवंटित करेगा।

आपको बता दे कि दोनों पक्षों ने तीन समझौते - प्रत्यर्पण समझौता, नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में सहयोग और बाह्य जगत के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में सहयोग पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

एक संयुक्त बयान में कहा गया, ''दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों के लिए आतंकवाद तथा हिंसा के निरंतर इस्तेमाल पर गंभीर चिंता प्रकट की।'' बयान में कहा गया,''वे सहमत हुए कि यह परिघटना क्षेत्र तथा इससे आगे शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।'' बयान में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया। दोनों देश आतंकवाद प्रायोजित करने के लिए उस पर आरोप लगाते हैं।

भारत और अफगानिस्तान ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल के त्रिपक्षीय समझौते को तेजी से लागू किए जाने पर बल दिया ताकि क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा  दिया जा सके।

वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है,''अफगानिस्तान, भारत और ईरान के बीच मई 2016 में हुए त्रिपक्षीय समझौते के तीव्र क्रियान्वयन से चाबहार बंदरगाह को इस्तेमाल करते हुए इन देशों और इस क्षेत्र में संपर्क सुविधाओं का विस्तार होगा।''

दोनों नेताओं ने तीनों देशों द्वारा इस परियोजना में प्रमुख हितधारकों का एक संयुक्त फोरम बनाने के हाल में लिए गए निर्णय का भी स्वागत किया जिसमें व्यवसाय और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बयान के अनुसार मोदी और गनी ने भारत और अफगानिस्तान द्वारा मिल कर अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास के लिए क्षेत्रीय और अन्य देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच संवाद को गहन करने के प्रयासों का स्वागत किया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 26 August 2016

भारत-अफगान की दोस्ती देख घबराया PAK, कहा- मत जाना हमारे खि‍लाफ!

Dainik Times     12:00    
place ad code
नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच करीबी संबंध देखकर पाकिस्तान घबरा गया हैं। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि दोनों मुल्कों के बीच कोई भी सहयोग उनके देश के खिलाफ नहीं होना चाहिए।
pak-says-cooperation-between-india-and-afghanistan-should-not-be-against-pakistan

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान को भारतीय हथियारों की आपूर्ति संबंधी सवाल के जवाब में, मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, 'ऐसा कोई सहयोग पाकिस्तान के लिए हानिकारक नहीं होना चाहिए।' भारत ने अफगानिस्तान को चार एमआई-25 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति की है और अफगान बलों को प्रशिक्षण भी दे रहा है।

तो वहीं जकारिया की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जबकि कुछ ही दिन पहले ही अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि भारत, अफगानिस्तान में किसी छद्म युद्ध में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत वहां पुनर्निर्माण का काम कर रहा है। करजई ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और उसकी जमीन से गतिविधियां चला रहे आतंकवादी समूहों को नियंत्रित नहीं करने पर पाकिस्तान की आलोचना की थी।


आपको बता दे कि गुरुवार को प्रवक्ता जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान जोर देता रहा है कि अफगान मुद्दे का एकमात्र व्यवहारिक हल राजनीतिक बातचीत के बाद निकलेगा। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, जकारिया ने कहा कि अफगान सरकार को मेल-मिलाप के संबंध में स्पष्ट संदेश देना चाहिए और इसके लिए प्रोत्साहन भी देना चाहिए। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 22 August 2016

मोदी ने किया स्टोर पैलेस का उद्घाटन, कहा- 1.25 अरब हिन्दुस्तानी हमेशा अफगानिस्तान के साथ!

Dainik Times     15:06    
place ad code
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काबुल स्थित स्टोर पैलेस (पुनर्निमित) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के सवा अरब लोग शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने में अफगानिस्तान के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। आपको बता दे कि स्टोर पैलेस को दारल अमन पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। वे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति घानी से मुखातिब थे।
pm-modi-joins-afghan-president-ghani-via-video-conferencing

मोदी ने कहा, ‘अफगानिस्तान भारत का एक घनिष्ठ मित्र है। हमारे समाजों और लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। इसलिए, हमें यह देखकर दुख होता है कि आपके गौरवाशाली देश को बाहर से प्रायोजित तत्वों और हिंसा एवं आतंक फैलाने वाले लोगों की ओर से लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं अफगानस्तिान के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक समृद्ध अफगानिस्तान बनाने और आपके समाज में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता लाने की आपकी चाहत के साथ भारत के 1.25 अरब लोग हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।मोदी ने यहां नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय से बातचीत की।


पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि चाहे जो भी कठिनाइयां हों, भारत सभी अफगान नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ मिलकर काम करेगा।इस मौके पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी ने कहा कि वे भारत की सरकार और वहां लोगों के प्रति आभारी हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 23 July 2016

काबुल में आत्मघाती हमला, 61 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी!

Dainik Times     21:46    
place ad code
नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के विरोध प्रदर्शन में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 207 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय समाचार एजेंसी अमाक़ के अनुसार, आतंकी संगठन ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी की है।
61-people-dead-207-wounded-in-an-explosion-in-kabul-afghan-officials

जनस्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल कवौसी ने बम हमले की पुष्टि करते हुए कहा था कि कम से कम 61 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया था कि हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि राजधानी में एक प्रमुख विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के विरोध में अल्पसंख्यक हज़ारा शियाओं का समूह प्रदर्शन कर रहे थे, जिस दौरान यह बम धमाका हुआ। 

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि यह विद्युत लाइन गरीबी से जूझ रहे उनके गृह प्रांत से होकर ले जाई जाए। इस आत्मघाती हमले से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने चौराहे के आसपास के इलाके को सील कर दिया और पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों को दाखिल होने से रोक दिया। कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर भी फेंके।

इस बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक बयान जारी कर धमाके की निंदा की है। गनी ने कहा, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन अफगानिस्तान के हर नागरिक का अधिकार है और सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.