Showing posts with label Ajinkya-Rahane. Show all posts
Showing posts with label Ajinkya-Rahane. Show all posts

Monday, 17 October 2016

विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्‍य रहाणे की 'नई सोच', जर्सी के पीछे लिखें मां के नाम...

Dainik Times     11:21    
place ad code
नई दिल्ली : स्टार प्लस ने नई सोच के नाम से एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य मकसद है महिलाओं को पुरुषों के समान सम्मान देना। यह अभियान महिलाओं को समाज में पीछे रखने वाली विभिन्न सामाजिक रुढ़िवादी परंपराओं पर सवाल खड़े करता है। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली, एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बल्लेबाज अजिंक्ये रहाणे ने इस अभियान को समर्थन करते हुए इसे आगे ले जाने के लिए फैसला किया है।
virat-kohli-mahendra-singh-dhoni-and-ajinkya-rahane-new-ad-news-in-hindi

आपको बता दे कि इस अभियान के तहत स्टार प्लस ने तीन शानदार अलग-अलग विज्ञापन भी बनाया है। एक विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसी जर्सी पहनते हुए नज़र आते हैं जिसमें उनकी मां देवकी का नाम लिखा हुआ होता है। जब संवाददाता इसके पीछे खास वजह को लेकर सवाल करता है तो धोनी जवाब देते हैं, ''मैं इतने सालों से अपना पिता के नाम की जर्सी पहन रहा था तब तो आप ने कभी नहीं पूछा कि कोई खास वजह?''

दूसरे विज्ञापन में विराट कोहली की जर्सी में उनकी मां का नाम सरोज लिखा हुआ है। इस पर विराट कोहली यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं, ''आप सोचते होंगे यह नाम किसका है, मेरा ही है,आज मैं जो भी हूं, मम्मी के वजह से तो हूं तो जाहिर सी बात है मेरी पहचान भी सिर्फ पापा के नाम से ही क्यों? जितना कोहली हूं, सरोज भी हूं, है की नहीं।''

तीसरे विज्ञापन में अजिंक्‍य रहाणे की जर्सी के पीछे उनकी मां सुजाता का नाम लिखा हुआ है और रहाणे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''जब मैं छोटा था तब मेरी मां मेरी किटबैग उठती थी, और मेरे छोटे भाई को गोदी में उठाकर रोज़ मुझे प्रैक्टिस में लेकर जाती थी, मेरी प्रैक्टिस भी उनकी कसरत बन जाती थी, लोग कहते है बाप का नाम रोशन करो लेकिन मेरे लिए मां नाम भी रोशन करना इतना ही इम्पोर्टेन्ट है.''


असल ज़िंदगी में भी इन तीनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कहीं न कहीं इनकी मां का योगदान है। जैसे कि हम जानते हैं कि विराट कोहली जब 18 साल के थे तब उनके पिता का मौत हो गई थी। तब उनकी मां ने वह हर संभव कोशिश की जिससे वह अपने पापा का सपना पूरा करते हुए एक अच्छा क्रिकेटर बने जो आज विराट कोहली हैं। बचपन में अजिंक्ये रहाणे जब प्रैक्टिस करने के लिए जाते थे, तब उनकी मां उनका किटबैग उठाते हुए उनको ड्रॉप करने जाती थी और प्रैक्टिस के बाद किटबैग लेकर वापस घर आती थी। उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वह ऑटो में जा सकें। धोनी की सफलता के पीछे भी कहीं न कहीं उनकी मां का योगदान है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 9 October 2016

LIVE IND vs NZ : विराट कोहली ने लगाया दोहरा शतक, 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले कप्तान, टीम इंडिया 450 रन के पार...

Dainik Times     14:37    
place ad code
इंदौर : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 467 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (211)  रन बनाकर आउट हुए और अजिंक्य रहाणे (161) और रोहित शर्मा (1) बनाकर क्रीज पर हैं। विराट कोहली ने करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी लगाई।
live-update-3rd-test-day-2-india-vs-new-zealand-in-indore-test-news-in-hindi

आपको बता दे कि 7 मैच पहले ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ 200 रन की इनिंग खेली थी। इसके साथ ही वो 2 डबल सेन्चुरी लगाने वाले पहले इंडियन कैप्टन भी बन गए हैं।

विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने चोथे विकेट के लिए 365 रन जोड़े हैं। इसके साथ ही इन्होंने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का 2003-04 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन-लक्ष्मण ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353* रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी।

गौरतलब है कि पहले दिन 100 रन पर ही टीम इंडिया के तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट और उप-कप्तान रहाणे ने क्रीज पर मोर्चा संभाला।

अजिंक्य रहाणे ने 210 बॉल में 100 रन पूरे कर अपने टेस्ट करियर की 8वीं सेन्चुरी लगाई। लंच के पहले तक दोनों के बीच 463 बॉल में 250 रन की पार्टनरशिप हो चुकी थी।

#दूसरी बार भारत के नंबर 4 और 5 बैट्समैन ने 150+ स्कोर बनाया। इससे पहले 2003-04 में सचिन तेंडुलकर ने 241* और वीवीएल लक्ष्मण ने 178 रन बनाए थे।

#विराट बतौर कप्तान एक साल में दो बार 150+ स्कोर बनाने वाले चौथे कप्तान बने। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावसकर और अजहरुद्दीन ऐसा कर चुके हैं।

#पिछले 9 में से 6 बार अजिंक्य रहाणे अपनी हाफ सेन्चुरी को सेन्चुरी में बदल चुके हैं।


#बतौर कप्तान विराट कोहली ने भारत में पहली टेस्ट सेन्चुरी लगाई।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.