Showing posts with label Bomb-Blast. Show all posts
Showing posts with label Bomb-Blast. Show all posts
Saturday, 12 November 2016
BREAKING NEWS: पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल...
Dainik Times
20:10
place ad code
Sunday, 18 September 2016
न्यूयॉर्क के मैनहटन में विस्फोट, कम से कम 25 लोग घायल!
Dainik Times
09:25
place ad code
नई दिल्ली : अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहटन में
शनिवार रात हुए एक धमाके में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क अग्निशमन
विभाग के अधिकारियों ने विस्फोट की जानकारी देते हुए बताया कि किसी की भी चोट
गंभीर नहीं है।
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लैसियो ने कहा कि
इस धमाके में आतंकियों का हाथ होने का फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि इसके
साथ ही उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया गया विस्फोट था।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, घटनास्थल
से कम से कम 3 लोगों को एंबुलेंस में हॉस्पिटल की तरफ ले जाते देखा। वहीं इलाके से
गुजर रही एक कार की पिछली खिड़की इस धमाके से उड़ गई।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के उपायुक्त जे. पीटर
डॉनल्ड ने ट्वीट कर बताया कि यह विस्फोट रात 8.30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार
सुबह 6 बजे) न्यूयॉर्क के चेलसी इलाके में फैशन गलियारे के तौर पर मशहूर 23rd स्ट्रीट
पर सिक्स्थ और सेवेन्थ एवेन्यू के बीच हुआ।
Friday, 16 September 2016
पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 25 मरे!
Dainik Times
20:49
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार
को जुमे की नमाज के वक्त सुसाइड बम ब्लास्ट हुआ। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई जबकि
20 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। ये मस्जिद अफगानिस्तान के बॉर्डर वाले कबायली इलाके
में मौजूद है। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इलाके के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर नावीद अकबर में
बताया कि नमाज के चलते मस्जिद में काफी भीड़ थी। सुसाइड बॉम्बर ने अल्ला हू अकबर
चिल्लाते हुए खुद को उड़ा लिया। लोकल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक
किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, तहरीक-ए
तालिबान लगातार इस इलाके में आतंक फैलाने का काम कर रहा है।
Thursday, 11 August 2016
पाकिस्तान : क्वेटा में तिन दिन बाद फिर धमाका, 14 लोग हुए जख्मी!
Dainik Times
13:08
place ad code
नई दिल्ली :
पाकिस्तान के क्वेटा में तिन दिन बाद एक बार फिर अल खैर अस्पताल के निकट धमाका हुआ
है। इस धमाके में कई लोग जख्मी हुए हैं। धमाका आतंक निरोधी दस्ते की गाड़ी को निशाना
बनाते हुए किया गया। यह गाड़ी अल खैर अस्पताल के निकट जरघो रोड पर खड़ी थी।
आपको बता दे कि सोमवार
को क्वेटा के सिविल अस्पताल में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 75 लोग मारे गए थे। मरने वालों में अधिकतर वकील और पत्रकार थे।
यह हमला उस वक्त हुआ
था जब क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल में 200 से अधिक लोग जमा थे। वहां बलूचिस्तान
बार एसोसिएशन (बीए) के अध्यक्ष अधिवक्ता बिलाल अनवर कसी का शव लाया गया था। दिन
में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
तहरीक-ए-तालिबान
पाकिस्तान के धड़े जमात उल अहारा के प्रवक्ता इंशाउल्ला अहसन ने मीडिया संगठनों को
एक ई-मेल में बताया कि उसका गुट क्वेटा में हुए हमले की जिम्मेदारी लेता है और
पाकिस्तान में इस्लामी प्रणाली लागू होने तक हमले जारी रखने का संकल्प लिया।



