Sunday, 18 September 2016

न्यूयॉर्क के मैनहटन में विस्फोट, कम से कम 25 लोग घायल!

Dainik Times     09:25    
place ad code

नई दिल्ली : अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहटन में शनिवार रात हुए एक धमाके में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विस्फोट की जानकारी देते हुए बताया कि किसी की भी चोट गंभीर नहीं है।
25-injured-after-explosion-in-a-dumpster-in-manhattan-news-in-hindi

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लैसियो ने कहा कि इस धमाके में आतंकियों का हाथ होने का फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया गया विस्फोट था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, घटनास्थल से कम से कम 3 लोगों को एंबुलेंस में हॉस्पिटल की तरफ ले जाते देखा। वहीं इलाके से गुजर रही एक कार की पिछली खिड़की इस धमाके से उड़ गई।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के उपायुक्त जे. पीटर डॉनल्ड ने ट्वीट कर बताया कि यह विस्फोट रात 8.30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 6 बजे) न्यूयॉर्क के चेलसी इलाके में फैशन गलियारे के तौर पर मशहूर 23rd स्ट्रीट पर सिक्स्थ और सेवेन्थ एवेन्यू के बीच हुआ।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.