Showing posts with label Freedom251. Show all posts
Showing posts with label Freedom251. Show all posts

Monday, 27 June 2016

दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की डिलीवरी कल से होगी शुरू

Dainik Times     13:42    
place ad code
नई दिल्ली : दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहे जाने वाले फ्रीडम 251 की डिलीवरी 28 जून यानी मंगलवार से शुरू होने जा रही है। कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल के मुताबिक फ्रीडम 251 के लिए जिन लोगों ने भी कैश ऑन डिलीवरी बेसिस पर आर्डर किया था इन्हें ये स्मार्टफ़ोन 28 जून से मिलना शुरू हो जाएगा।

world-cheapest-smartphone-freedom-251-delivery-starts-from-tomorrow-28-june

ये है फ्रीडम 251 के फीचर्स :-

इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा लगा है जबकि सेल्फी के लिए 0.3MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 1जीबी की रैम, 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं।

फ्रीडम 251 में पॉवर बैकअप के लिए 1450 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी भी दी गई है। आपको बता दें कि महज़ 251 रुपए में आपको 3जी सपोर्ट करने वाला एक ड्यूल-सिम स्मार्टफ़ोन मिल रहा है

फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से ही इंस्टॉल होंगे। 

रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 13 June 2016

251 रूपये वाले स्मार्टफोन को लेकर बड़ी खुसखबरी, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान... जानिए!

Unknown     22:05    
place ad code
इस साल के शुरुआत से ही विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने आज दावा किया कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की डिलीवरी शुरु कर देगी.

ringing-bells-claims-to-deliver-its-freedom-251-smartphone-from-june-28th-in-hindi

गौरतलब है कि विश्व का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 जिसकी कीमत 251 रुपये है बनाने के दावे के बाद यह कंपनी विवादों में घिर गई थी. कुछ लोगों ने इसे एक पोंजी स्कीम करार दिया था. 

इस फोन को इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था. इसके बाद इसकी 251 रुपये कीमत ने इस कंपनी को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया था. इस कंपनी पर जांच एजेंसियां नजर रखे हुए हैं.

कंपनी ने इस फोन के लिए फरवरी में एक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री की शुरूआत की थी और इसके दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया था. 

कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि जिन लोगों ने इस फोन को खरीदने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी.

गोयल ने कहा, ‘‘फ्रीडम 251 की आपूर्ति हम 28 जून से उन ग्राहकों के लिए शुरू करेंगे जिन्होंने पहले से इसके लिए ‘COD (कैश ऑन डिलीवरी)के तहत पंजीकरण कराया था.’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.