इस साल के शुरुआत से ही विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने आज दावा किया कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की डिलीवरी शुरु कर देगी.
गौरतलब है कि विश्व का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 जिसकी कीमत 251 रुपये है बनाने के दावे के बाद यह कंपनी विवादों में घिर गई थी. कुछ लोगों ने इसे एक पोंजी स्कीम करार दिया था.
इस फोन को इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था. इसके बाद इसकी 251 रुपये कीमत ने इस कंपनी को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया था. इस कंपनी पर जांच एजेंसियां नजर रखे हुए हैं.
कंपनी ने इस फोन के लिए फरवरी में एक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री की शुरूआत की थी और इसके दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया था.
कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि जिन लोगों ने इस फोन को खरीदने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी.
गोयल ने कहा, ‘‘फ्रीडम 251 की आपूर्ति हम 28 जून से उन ग्राहकों के लिए शुरू करेंगे जिन्होंने पहले से इसके लिए ‘COD (कैश ऑन डिलीवरी)’ के तहत पंजीकरण कराया था.’’

place ad code

0 comments :