Showing posts with label Jaipur. Show all posts
Showing posts with label Jaipur. Show all posts

Wednesday, 7 September 2016

अपनी ही स्टूडेंट से रेप के आरोप में निम्स यूनिवर्सिटी चेयरमैन गिरफ्तार!

Dainik Times     08:41    
place ad code
नई दिल्ली : जयपुर शहर की निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. बी.एस. तोमर को रांची पुलिस ने रेप की एफआईआर के डेढ़ साल बाद मंगलवार सुबह अरेस्ट कर लिया। बता दे की वह एफआईआर दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहे थे। उन पर यूनिवर्सिटी की ही एक स्टूडेंट से रेप का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ रांची में 6 फरवरी 2015 को केस दर्ज किया गया था।
nims-university-chairman-dr-bs-tomar-is-arrested-by-ranchi-police-news-in-hindi

आपको बता दे कि केस दर्ज होने के बाद जुलाई 2015 में तोमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ, लेकिन जब भी पुलिस उन्हें पकड़ने जाती, वह फरार हो जाते। रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को इन्फॉर्मेशन मिली की आरोपी तोमर जयपुर में हैं। इस पर रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बता दे कि स्टूडेंट ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि तोमर ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक मामले के खुलासे के बाद परिवार को धमकी के साथ-साथ करोड़ों रुपए का लालच भी दिया जा रहा था।

आरोप लगाने वाली जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में मेडिकल स्टूडेंट के मुताबिक 25 अक्टूबर, 2014 को तोमर एक न्यूज चैनल के इनॉग्रेशन के लिए रांची आए थे। उन्होंने विक्टिम के साथ उसके पापा को भी प्रोग्राम में इनवाइट किया था।

स्टूडेंट के मुताबिक रांची रेलवे स्टेशन रोड के होटल बीएनआर में जब प्रोग्राम खत्म हो गया तो तोमर ने उसे अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद तोमर ने उसे एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूरोप भेजने की बात की। बातों ही बातों में उसके साथ बदतमीजी करने लगे। रेप के बाद वह लड़-झगड़कर वहां से भाग आई। यह सिलसिला जयपुर में भी जारी रहा। जब स्टूडेंट वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने गई।

स्टूडेंट का कहना है कि उसे कॉलेज आवर्स के बाद बुलाया जाता, उसके साथ गलत तरीके से पेश आया जाता।


अपने साथ हो रही ज्यादती से जूझ रही स्टूडेंट को तोमर के फोन कॉल भी आते थे, जिसमें वो अश्लील बातें भी करत थे। स्टूडेंट ने उन कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 27 June 2016

दहेज नहीं देने पर सिंदूर की जगह ललाट पर लिखा- 'मेरा बाप चोर', और फिर किया ऐसा कम कि...

Dainik Times     15:25    
place ad code
जयपुर : दहेज को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने और मार दिए जाने की ख़बरें अक्सर हर दिन पढ़ने को मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार जयपुर में ससुराल वालों ने अपनी पुत्रवधू के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद सारी उम्र उसे नहीं भूल पाएगा।

woman-tattooed-with-abuse-allegedly-by-in-laws-news-in-hindi

28-वर्षीय लड़की के माता-पिता ने पुलिस में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाते हुए बताया कि ससुराल वालों ने कथित रूप से पहले तो उनकी बेटी को बुरी तरह मारा-पीटा, और जब वह बेहोश हो गई, उसके शरीर पर सात जगह टैटू  गोद दिए, और गालियां लिखवा दीं। 

उनकी बेटी के माथे पर बनाए गए टैटू में लिखवाया गया, 'मेरा बाप चोर है', क्योंकि उसके माता-पिता पिछले साल हुई उसकी शादी में 51,000 रुपये दहेज के रूप में नहीं दे पाए थे। यहीं नहीं, ससुराल वालों ने उनकी बेटी के शरीर के छह अन्य हिस्सों में भी गालियों के टैटू लिखवा दिया।

लड़की के माता-पिता का दावा है कि ससुराल वालों ने पिछले महीने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोई द्रव पिलाया था, और फिर अलवर स्थित गांव से किसी अज्ञात जगह ले जाकर उसके शरीर पर गोदने करवाए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, "लड़की का कहना है कि उसके साथ गैंगरेप भी किया गया... हम लोगों ने मेडिकल जांच करवाने के लिए कहा है..."

आपको बता दे कि इस मामले कि जाँच अभी जारी है...

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.