जयपुर : दहेज
को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने और मार दिए जाने की ख़बरें अक्सर हर दिन
पढ़ने को मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार जयपुर में ससुराल वालों ने अपनी पुत्रवधू के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद सारी उम्र उसे नहीं भूल पाएगा।
28-वर्षीय लड़की के माता-पिता ने पुलिस में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाते
हुए बताया कि ससुराल वालों ने कथित रूप से पहले तो उनकी बेटी को बुरी तरह
मारा-पीटा, और जब
वह बेहोश हो गई, उसके
शरीर पर सात जगह टैटू गोद दिए, और गालियां लिखवा दीं।
उनकी बेटी के माथे पर बनाए गए टैटू में लिखवाया गया, 'मेरा बाप चोर है', क्योंकि उसके माता-पिता पिछले साल हुई उसकी शादी में 51,000
रुपये दहेज के रूप में नहीं दे पाए थे। यहीं नहीं, ससुराल वालों ने उनकी बेटी के शरीर के छह अन्य हिस्सों में
भी गालियों के टैटू लिखवा दिया।
लड़की के माता-पिता का दावा है कि ससुराल वालों ने पिछले महीने उसे नशीला
पदार्थ मिलाकर कोई द्रव पिलाया था, और फिर अलवर स्थित गांव से किसी अज्ञात जगह ले जाकर उसके
शरीर पर गोदने करवाए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, "लड़की का कहना है कि उसके साथ गैंगरेप भी किया गया... हम
लोगों ने मेडिकल जांच करवाने के लिए कहा है..."
आपको बता दे कि इस मामले कि जाँच अभी जारी है...

place ad code

0 comments :