Showing posts with label MNS. Show all posts
Showing posts with label MNS. Show all posts

Friday, 21 October 2016

MNS ने फिर कहा- रिलीज नहीं होने देंगे 'ऐ-दिल-है-मुश्किल'

Dainik Times     14:20    
place ad code
करण जौहर की फिल्म 'ऐ-दिल-है-मुश्किल' और पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर एमएनएस(MNS) अब भी सख्त। एमएनएस ने कहा कि हम विरोध की भूमिका पर कायम हैं।
once-again-mns-says-about-ae-dil-hai-mushkil

आपको बता दे कि एमएनएस फ़िल्म विंग के नेता ने आज फिर राज ठाकरे से मुलाकात की। बैठक के बाद मनसे चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि करण जौहर किसी से भी मिले, हमारी भूमिका हमने पहले ही स्पष्ट कर दी है कि हम 'ऐ-दिल-है-मुश्किल' को रिलीज नहीं होने देंगे।

राज ठाकरे आज या कल इस मामले में अपनी भूमिका और आगे की रणनीति रखेंगे। अमेय ने कहा, 'फ़िल्म के लोग कही भी जाकर किसी से भी मिले वो उनका मामला है, लोग मनसे की आलोचना करते है कि असर कम है, लेकिन मनसे के फिल्म विरोध के रवैये के चलते राजनाथ के पास जाना पड़ा है। यह हमारा ही असर है।'


आपको बता दें कि कल ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीण ने फिल्म रिलीज करने वाले थियटरों को 100 फीसदी सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 20 October 2016

सात जन्म तक बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे पाकिस्तानी कलाकार: मुकेश भट्ट

Dainik Times     20:20    
place ad code
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में राजनाथ सिंह ने उन्हें करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सुरक्षित रिलीज के साथ ही शानदार दीवाली का भरोसा दिलाया।
mukesh-bhatt-gives-a-very-strong-statement-on-pak-actors-news-in-hindi

आपको बता दे कि फिल्म दीवाली के दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भट्ट ने गायक और राजनेता बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्म की सुरक्षित रिलीज की अपील को लेकर राजनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजतक से बातचीत में मुकेश भट्ट ने कहा कि सात जन्म तक अब पकिस्तानी कलाकारों को फिल्मों में नहीं लिया जाएगा।

गृह मंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि पूरी सुरक्षा के साथ 28 तारीख को फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी। वहीं, बाबुल सुप्रियो ने कहा कि MNS के लोग इस तरीके की गुंडई करते हैं ये ठीक नहीं है। इसमें पाकिस्तानी प्रोड्यूसर्स का नहीं, बल्कि भारतीय प्रोड्यूसर का पैसा लगा है इसलिए ये फिल्म रिलीज होनी चाहिए।

उरी हमले के बाद लोगों में पाकिस्तान को लेकर रोष है लेकिन ये फिल्में तो पहले से बन रही थी। इसलिए इस पर रोक लगाना ठीक नहीं है। अब आगे से पाकिस्तान के कलाकारों को काम नहीं दिया जायेगा।


आपको बता दे कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण फिल्म को रिलीज नहीं होने की चेतावनी दी है। मनसे का यह विरोध उरी हमले के बाद आया, जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए। भारत ने इसका आरोप पाकिस्तानी आतंकवादियों पर लगाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 19 October 2016

मनसे ने फिर कहा, नहीं रिलीज होने देंगे 'ए दिल है मुश्किल'

Dainik Times     13:37    
place ad code
मनसे के नेताओ की राज ठाकरे के साथ चल रही बैठक खत्म हो चुकी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अपने स्टैंड पर कायम है। मनसे ने कहा, ए दिल है मुश्किल महाराष्ट्र में रिलीज होने नहीं देंगे। मनसे की धमकी दी है कि 29 को दिवाली है लेकिन 28 को ही फटाके फूटेंगे।
manse-say-will-be-not-release-ae-dil-hai-mushkil-news-in-hindi


उन्होंने कहा कि मल्टीप्लेक्स मालिकों समझ जाना चाहिए कि आपके शीशे महंगे हैं। अगर आप फिल्म रिलीज करेंगे तो उग्र आंदोलन होगा। अगर कोई प्रोडक्शन हाउस इसके आगे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ शूटिंग करेगा उसकी पिटाई करेंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 28 September 2016

MNS ने कहा- 'रईस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज नहीं होने देंगे, रखी ये बड़ी शर्त... जानिए

Dainik Times     20:33    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले पर तनाव बढ़ता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने दावा किया है कि उसके अल्टीमेटम की वजह से अब कोई पाकिस्तानी कलाकार मुंबई में मौजूद नहीं है। पार्टी का कहना है कि उसकी ओर से शाहरुख खान और करन जौहर के प्रोडक्शन हाउसे को चिट्ठी लिख कर चेताया गया है कि उनकी फिल्मों 'रईस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को मुंबई में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
 'रईस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को मुंबई में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा

आपको बता दे कि 'रईस' में पाकिस्तानी एक्टर माहिरा खान और 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अहम भूमिकाएं हैं। 'रईस' को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। वही 'ऐ दिल है मुश्किल' करन जौहर के 'धर्मा पोडक्शन्स' की फिल्म है।

एमएनएस का कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों को मुंबई छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। और अब सारे पाकिस्तानी कलाकार या तो सीधे या वाया दुबई पाकिस्तान लौट चुके हैं। एमएनएस की ओर से ऐसे सारे प्रोडक्शन हाउसेज को चिट्ठी भेजकर चेतावनी दी जा चुकी है कि जो पाकिस्तानी कलाकारों का फिल्मों या टीवी शोज या सीरियल्स के लिए साइन करते हैं। एमएनएस ने कहा कि अगर इस अल्टीमेटम के बाद भी कोई प्रोडक्शन हाउस पाकिस्तानी कलाकारों को काम देता है तो वो फिर एमएनएस स्टाईल विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे।

एमएनएस के मुताबिक उसका रुख साफ है कि 'रईस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को मुंबई में एक ही सूरत में रिलीज होने दिया जाएगा और वो है पहले पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्म के लिए शूट किया गया हिस्सा पूरी तरह हटा दिया जाए।

एमएनएस नेता शालिनी ठाकरे ने कहा, 'जब हमारे जवानों पर हमला किया जा रहा है, जब हमारे कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है तो पाकिस्तानी कलाकारों को यहां आकर कैसे परफॉर्म करने दिया जा सकता है। निजी तौर पर हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। पाकिस्तान को सांस्कृतिक तौर पर अलग थलग करना जरूरी है।


यही नहीं एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा मुद्दा भी उठाया। एमएनएस ने दावा किया है कि पाकिस्तानी कलाकार टूरिस्ट की तरह आते हैं और अवैध रूप से यहां काम करते हैं। एमएनएस के मुताबिक ये मुद्दा कई बार सरकार के आगे उठाया जा चुका है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.