Thursday, 20 October 2016

सात जन्म तक बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे पाकिस्तानी कलाकार: मुकेश भट्ट

Dainik Times     20:20    
place ad code

फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में राजनाथ सिंह ने उन्हें करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सुरक्षित रिलीज के साथ ही शानदार दीवाली का भरोसा दिलाया।
mukesh-bhatt-gives-a-very-strong-statement-on-pak-actors-news-in-hindi

आपको बता दे कि फिल्म दीवाली के दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भट्ट ने गायक और राजनेता बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्म की सुरक्षित रिलीज की अपील को लेकर राजनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजतक से बातचीत में मुकेश भट्ट ने कहा कि सात जन्म तक अब पकिस्तानी कलाकारों को फिल्मों में नहीं लिया जाएगा।

गृह मंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि पूरी सुरक्षा के साथ 28 तारीख को फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी। वहीं, बाबुल सुप्रियो ने कहा कि MNS के लोग इस तरीके की गुंडई करते हैं ये ठीक नहीं है। इसमें पाकिस्तानी प्रोड्यूसर्स का नहीं, बल्कि भारतीय प्रोड्यूसर का पैसा लगा है इसलिए ये फिल्म रिलीज होनी चाहिए।

उरी हमले के बाद लोगों में पाकिस्तान को लेकर रोष है लेकिन ये फिल्में तो पहले से बन रही थी। इसलिए इस पर रोक लगाना ठीक नहीं है। अब आगे से पाकिस्तान के कलाकारों को काम नहीं दिया जायेगा।

आपको बता दे कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण फिल्म को रिलीज नहीं होने की चेतावनी दी है। मनसे का यह विरोध उरी हमले के बाद आया, जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए। भारत ने इसका आरोप पाकिस्तानी आतंकवादियों पर लगाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.