Showing posts with label Pollution. Show all posts
Showing posts with label Pollution. Show all posts

Sunday, 6 November 2016

दिल्ली प्रदूषण: केजरीवाल सरकार ने किये 9 बड़े ऐलान, 3 दिन स्कूल बंद, फिर से लागू हो सकता है Odd-Even!

Dainik Times     14:44    
place ad code
नई दिल्ली : दिल्ली में दिवाली के बाद से ही काफ़ी प्रदुषण बढ़ गया है। लेना भी मुश्किल हो गया है। अब तो साँस  प्रदूषण से लोगों को निजात दिलाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कैबिनेट की आपात बैठक में 9 बडे़ फैसले लिए। उनमें प्रमुख तौर पर राज्य में निर्माण कार्य और डीजल वाले जेनरेटर सेट पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
arvind-kejriwal-says-delhi-pollution-for-next-5-days-all-constructions-demolitions-will-be-shut-down

सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद केजरीवाल ने नौ बड़े ऐलान :-

1- दिल्ली में अगले 5 दिन तक निर्माण कार्य पर रोक।

2- 10 दिनों तक डीजल वाले जेनरेटर सेट चलाने पर रोक।

3- बदरपुर प्लांट से राख उठाने पर 10 दिनों तक रोक।

4- कल से सड़कों पर होगा पानी का छिड़काव।

5- 3 दिन तक दिल्ली के सारे स्कूल बंद रहेंगे।

6- कूड़ा जलाने पर सख्ती होगी।

7- कृत्रिम बारिश कराने पर विचार।

8- सड़कों से धूल की सफाई 10 नवंबर से होगी।

9- सरकार जल्द ही ऑड-इवन फार्मूला लागू करेगी।

केजरीवाल ने सभी लोगों से इस समस्या के समाधान में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।

उन्होंने दिल्लीवासियों को सलाह दी है कि अधिक से अधिक वह अपने घरों में रहें। घर से काम करने के विकल्प को प्राथमिकता दें। और वाहनों का कम से कम उपयोग करे!


गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) से फटकार मिलने के बाद केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हरकत में आई है। दि–ल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर आपात बैठक बुलाई थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

दिल्ली बनी गैस चैंबर, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक!

Dainik Times     11:29    
place ad code
नई दिल्ली : दिल्ली में इन दिनों काफी प्रदुषण फेला हुआ है।  केंद्र ने कहा कि दिल्ली खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते एक आपात स्थिति का सामना कर रही है। केंद्र ने किसानों द्वारा खूंटी जलाने पर अंकुश के लिए सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है जिसने दिल्ली को एक गैस चैंबर बना दिया है।
delhi-dangerous-levels-of-pollution-emergency-farmers-environment-ministers-news-in-hindi

आपको बता दे कि दिल्ली पर धुंध छाये रहने और कई स्थलों पर प्रदूषण का स्तर सुरक्षित स्तर से 17 गुना अधिक होने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्री अनिल दवे से मुलाकात की। केजरीवाल ने इस चुनौती से निपटने में केंद्र के तत्काल हस्तक्षेप की दवे से मांग की। केजरीवाल ने दिल्ली की तुलना एक गैस चैंबर से की, जिसके लिए मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा से खेतों में खूंटी जलाने से उठने वाला धुआं है। उन्होंने लोगों से वाहनों का इस्तेमाल न्यूनतम करने की भी अपील की।

बैठक के बाद दवे ने कहा कि उन्होंने सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपने राज्यों में खूंटी जलाने पर अंकुश लगाएं क्योंकि यह दिल्ली में धुंध का स्तर बढ़ाता है।

दवे ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में एक आपातकालीन स्थिति है। स्थिति बहुत खराब है, विशेष तौर पर बच्चे, मरीजों, महिलाओं और वद्धों के लिए। हमें स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह इस मुददे पर सभी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

केजरीवाल ने अपनी ओर से अपील की कि लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल सीमित करें और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सम़़विषम जैसे वाहन सीमित करने के उपाय धुंध कम करने में सफल नहीं होंगे क्योंकि प्रारंभिक अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि पंजाब और हरियाणा से बड़ी मात्रा में आने वाले प्रदूषणकारी धुएं ने स्थिति बिगाड़ दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण इस स्तर तक बढ़ गया है कि दिल्ली में घर के बाहर गैस चैंबर जैसा लग रहा है। प्रथमदृष्टया सबसे बड़ा कारण हरियाणा और पंजाब में खेतों में बड़ी मात्रा में खूंटी जलाना प्रतीत होता है। दवे ने कहा कि स्थिति बहुत ही खराब है और स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अल्पकालिक उपाय करने की जरूरत है। दवे ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल के साथ आपातकालीन उपायों पर चर्चा की जिसमें धूल प्रदूषण और फसल जलाने पर नियंत्रण के तरीके शामिल थे।

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के पांच कारण हैं जिसमें लकड़ी, कोयला, डीजल, पेट्रोल और कषि कचरा जलाना शामिल हैं। हमें समस्या के समाधान के लिए हल खोजना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नियमित जीवन शैली में अनुशासन लाना चाहिए। यदि मैं अपनी चार कारों का इस्तेमाल कम नहीं करूं और अन्य से अपेक्षा करूं कि वे साइकिल इस्तेमाल करेंगे तो ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें सामूहिक रूप से आत्मनियमन अपनाना चाहिए।


प्रदूषण के मद्देनजर नगर निगम के एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर दवे और केजरीवाल दोनों इससे सहमत थे कि स्कूल बंद करना कोई हल नहीं है। केजरीवाल ने किसानों को विकल्प और प्रोत्साहन मुहैया कराने पर जोर दिया ताकि वे खेतों में पराली जलाने के पारंपरिक तरीके को छोड़ दें।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 31 October 2016

दिवाली की आतिशबाजी के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 42 गुना तक बढ़ा, सांस लेना हुआ मुश्किल!

Dainik Times     09:40    
place ad code
नई दिल्ली : दिल्ली में रविवार रात दिवाली के अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई जिसके चलते प्रदूषण का स्तर कई गुना तक बढ़ गया। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सामान्य स्तर से 42 गुना तक बढ़ा हुआ रिकॉर्ड किया गया।
pollution-in-delhi-increased-42-times-breathing-is-difficult-news-in-hindi

आपको बता दे कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक आंकड़े के मुताबिक दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में प्रदूषित पीएम (पर्टिकुलर मैटर्स) 10 की मात्रा 42 गुना अधिक दर्ज की गई। बढे हुए प्रदुषण की वजह से लोगों का सांस लेना दुबार हो गया है। अग्निशमन विभाग के अनुसार पटाखों से आग लगाने के कुल 100 मामले सामने आये जिसमे किसी के हताहत होने की मामला सामने नहीं आया।

दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर की तुलना में सितम्बर महीने में हवा में मौजूद पीएम 2.5 की मात्रा दो गुना तक बढ़ चुकी है। सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट की रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर महीने में 23 प्रतिशत दिनों में हवा में प्रदूषण का स्तर खराब स्तर तक व 13 प्रतिशत दिनों में बेहद खराब स्तर तक बढ़ चुका था।

जबकि अक्तूबर में 27 प्रतिशत दिनों में प्रदूषण का स्तर खराब स्तर तक दर्ज किया गया। वहीँ 57.7 प्रतिशत दिनों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर तक दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.