नई दिल्ली : अभी हाल
ही में उरी में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें देश के 19 सैनिक शहीद हो गये
थे। जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है । जिसके
बाद से भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और अब पाकिस्तान अपना गुस्सा
इंडियन फिल्मों और टीवी सीरियल्स पर निकाल रहा है।
पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां की जनता चाहती थी कि जिस तरह भारत में पाकिस्तानी कलाकरों को बेन
करने की मांग हो रही है ठीक उसी प्रकार भारतीय चैनलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया
जाए। इस पर पाकिस्तान की इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेशन अथॉरिटी (PEMRA) ने 15 अक्टूबर के बाद किसी भी भारतीय चैनल व प्रोग्राम के प्रसारण
(ब्रॉडकास्टिंग) पर रोक लगा दी है।
अखबार की रिपोर्ट के
मुताबिक,
अगर कोई भी केबल ऑपरेटर इस ऑर्डर को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ
सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस बैन के साथ ही पाकिस्तान में प्राइम टाइम पर आने वाले
इंडियन सीरियल्स बंद किए जा चुके हैं।
आपको बता दें, सलमान खान ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन नही किया था लेकिन पाकिस्तान
ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-10 को बैन कर दिया है। शो के होस्ट सलमान खान
हैं और इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में सलमान के फैन हैं। लेकिन
अफसोस, पाकिस्तान की जनता इस बार यह शो नहीं देख पाएगी।
इस बार शो में बतौर
कंटेस्टेंट आम आदमी को भी एंट्री मिली है। सलमान के शो के अलावा कई और सो हैं जो
पाकिस्तान में बैन हैं जिसमें भाभीजी घर पर हैं, नागिन-2,
ये है मोहब्बतें, मे आई कम इन मैडम, कुबूल है और थपकी प्यार की। वही सीरियल ‘कुबूल है’
इंडिया की मुस्लिम कम्युनिटी में काफी पॉपुलर है। इतना ही नहीं
पाकिस्तान की जनता भी इसे काफी पसंद करती थी। लेकिन अब इसे वहां बैन कर दिया गया
है।
आपको बता दे कि हाल
ही में (मनसे) ने पाकिस्तनी कलाकारों के खिलाफ अपना विरोध खत्म करते हुए यह बयान
दिया था कि पाकिस्तानी कलाकार जिस भी बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे उस फिल्म के
प्रोड्यूशर को इंडियन आर्मी रिलीफ फंड में 5 करोड़ देने पड़ेगे।










