नई दिल्ली : जोधपुर
में चिंकारा शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए सोमवार का दिन
बेहद खास साबित हुआ। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सलमान खान को चिंकारा
मामले में सभी आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया। सेशन कोर्ट से अभिनेता को
पांच साल कैद की सजा मिली थी।
कोर्ट की कार्यवाही
शुरू होते ही सलमान को बरी करने का फैसला सुनाया गया। मामले में 12 आरोपी थे, जिनमें से 11 को बरी किया जा चुका है। इसका लाभ सलमान को मिला। सलमान खान
की बहन अलवीरा अग्निहोत्री उनके वकील के साथ जोधपुर हाई कोर्ट पहुंची थीं। हाई
कोर्ट के फैसले को बिश्नोई समाज आगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा।
आपको बता दे कि कोर्ट
के फैसले के बाद फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि यह लोकतंत्र है और हमेशा
सच्चाई की जीत होती है। उन्होंने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि सलमान खान अब केस
के मामले से निपट गए हैं, उन्हें अब घर बसा लेना चाहिए।
वही दूसरी ओर, बिश्नोई समाज के वकील महिपाल बिश्नोई ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हम यह जानना चाहते हैं
कि चिंकारा मरा कैसे? हम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं। हम
न्यायालय के फैसले पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन हम सर्वोच्च
अदालत में इसे चुनौती देंगे।'
गौरतलब है कि अभिनेता
ने सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की थी। हाई कोर्ट में मई
महीने में ही सुनवाई खत्म हो चुकी है, जिसके बाद
फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शिकार के करीब 18 साल बाद इस मामले में फैसला आया
है।

place ad code

0 comments :