नई
दिल्ली : भारत के दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर
सिंह ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराते हुए डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक
सुपर मिडिलवेट चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
इस बीच मैच के दौरान
एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्श
राहुल गांधी भी विजेंदर सिंह का मैच देखने पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने जैसे
ही थ्यागराज स्टेडियम में प्रवेश किया। वहां मौजूद हजारों दर्शक मोदी मोदी के नारे
लगाने लगे।
राहुल गांधी यहां
इंडियन प्रीमियम लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ बैठे थे। मैच खत्म होने के
बाद जब शुक्ला मैदान से बाहर निकले तो उन्हें भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना
पड़ा।
हालांकि राहुल गांधी
ने लोगों के इस व्यवहार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मैच खत्म होने के बाद
मुस्कुराते हुए चले गए।

