नई
दिल्ली : भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने आज
बहुप्रतीक्षित WBO एशिया पेसिफिक मिडिलवेट मुकाबले में
ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर को हरा दिया। इस मुकाबले का कई महीने पहले से ही इन्तजार था,
मुकाबले को देखने के लिए राहुल गाँधी, युवराज
सिंह, वीरेंद्र सहवाग और विजय गोएल जैसी बड़ी बड़ी हस्तियाँ
आयीं, इन सबके बीच विजेंदर सिंह ने ऑस्ट्रलियन बॉक्सर कैरी
होप पर मुक्कों की बरसात करते हुए अपनी ताकत का शानदार नमूना पेश किया।
साल 2008 में बीजिंग
में आयोजित ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर ने खचाखच भरे त्यागराज
स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच 30 से अधिक मैचों का अनुभव
रखने वाले होप को 10 राउंड के मुकाबले में (98-92, 98-92,
100-90) के स्कोर से हराया।
यह विजेंदर के पेशेवर
करियर की सातवीं जीत है। इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेदर ने अपने
प्रतिद्वंद्वियों को नाकआउट किया था लेकिन वह होप को समय से पहले धराशायी नहीं कर
सके।
इस मैच को देखने के
लिए पूरा त्यागराज स्टेडियम भरा था। सुरेश रैना, वीरेंद्र
सहवाग और राहुल गांधी जैसे दिग्गज विजेंदर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे थे।
विजेंदर ने होप को नाकआउट करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
होप की 31 मुकाबलो
में यह आठवीं हार है। होप ने 23 जीत हासिल की है। इनमें से दो बार वह अपने विपक्षी
खिलाड़ी को नाकआउट करने में सफल रहे हैं जबकि आठ में से चार बार वह खुद नॉकआउट हुए
हैं।
मैच के बाद विजेंदर
ने कहा,
“धन्यवाद भारत। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारे देश की प्रतिष्ठा
का सवाल था। अंतत: हमने कर दिखाया। होप ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।”
विजेंदर की जीत की
खबर अब मोदी को मिली तो उन्होंने विजेंदर को बधाई देते हुए ट्वीट किया ‘बधाई हो बॉक्सर विजेंदर सिंह, आपने कड़ी फाईट की और
जीत के हकदार थे, आपने एक बार फिर से अद्भुत कौशल, ताकत और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।

place ad code

0 comments :