Showing posts with label WBO. Show all posts
Showing posts with label WBO. Show all posts

Sunday, 17 July 2016

विजेंदर की मुक्केबाजी देखने पहुंचे राहुल गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे...

Dainik Times     13:18    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराते हुए डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

rahul-gandhi-watches-vijenders-title-clash-but-fans-says-modi-modi

इस बीच मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्श राहुल गांधी भी विजेंदर सिंह का मैच देखने पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने जैसे ही थ्यागराज स्टेडियम में प्रवेश किया। वहां मौजूद हजारों दर्शक मोदी मोदी के नारे लगाने लगे।

राहुल गांधी यहां इंडियन प्रीमियम लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ बैठे थे। मैच खत्म होने के बाद जब शुक्ला मैदान से बाहर निकले तो उन्हें भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा। 

हालांकि राहुल गांधी ने लोगों के इस व्यवहार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मैच खत्म होने के बाद मुस्कुराते हुए चले गए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

विजेंदर ने जीता WBO बॉक्सिंग का महामुकबला, वीरेंद्र सहवाग और कई बड़े सितारे पहुचें देखने, पीएम मोदी ने दी बधाई!

Dainik Times     09:02    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने आज बहुप्रतीक्षित WBO एशिया पेसिफिक मिडिलवेट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर को हरा दिया। इस मुकाबले का कई महीने पहले से ही इन्तजार था, मुकाबले को देखने के लिए राहुल गाँधी, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और विजय गोएल जैसी बड़ी बड़ी हस्तियाँ आयीं, इन सबके बीच विजेंदर सिंह ने ऑस्ट्रलियन बॉक्सर कैरी होप पर मुक्कों की बरसात करते हुए अपनी ताकत का शानदार नमूना पेश किया।


साल 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर ने खचाखच भरे त्यागराज स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच 30 से अधिक मैचों का अनुभव रखने वाले होप को 10 राउंड के मुकाबले में (98-92, 98-92, 100-90) के स्कोर से हराया।

यह विजेंदर के पेशेवर करियर की सातवीं जीत है। इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेदर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को नाकआउट किया था लेकिन वह होप को समय से पहले धराशायी नहीं कर सके।

इस मैच को देखने के लिए पूरा त्यागराज स्टेडियम भरा था। सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग और राहुल गांधी जैसे दिग्गज विजेंदर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे थे। विजेंदर ने होप को नाकआउट करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

होप की 31 मुकाबलो में यह आठवीं हार है। होप ने 23 जीत हासिल की है। इनमें से दो बार वह अपने विपक्षी खिलाड़ी को नाकआउट करने में सफल रहे हैं जबकि आठ में से चार बार वह खुद नॉकआउट हुए हैं।

मैच के बाद विजेंदर ने कहा, “धन्यवाद भारत। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारे देश की प्रतिष्ठा का सवाल था। अंतत: हमने कर दिखाया। होप ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।

विजेंदर की जीत की खबर अब मोदी को मिली तो उन्होंने विजेंदर को बधाई देते हुए ट्वीट किया बधाई हो बॉक्सर विजेंदर सिंह, आपने कड़ी फाईट की और जीत के हकदार थे, आपने एक बार फिर से अद्भुत कौशल, ताकत और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.