Showing posts with label world. Show all posts
Showing posts with label world. Show all posts

Saturday, 12 November 2016

BREAKING NEWS: पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल...

Dainik Times     20:10    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के शाह नूरानी दरगाह के पास बम ब्लास्ट हुआ है। पाकिस्तानी टीवी रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

PM मोदी ने आबे संग की शिंकनसेन बुलेट ट्रेन की सवारी!

Dainik Times     10:40    
place ad code
नई दिल्ली : जापान के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो से कोबे जाने के लिए प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवारी की। उनके साथ शिंजो आबे भी मौजूद थे।

पीएम मोदी और आबे दोनों कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी का भी दौरा करेंगे, जहां उच्च गति के रेल पहिए तैयार किए जाते हैं। पीएम मोदी ने आज सुबह बुलेट ट्रेन के सफर की फोटो ट्विटर पर शेयर की।
pm-narendra-modi-in-japan-pm-and-abe-enjoy-shinkansen-bullet-train-ride

आपको बता दे कि इससे पहले शुक्रवार को जापान ने अपनी आपत्तियों को खत्म करते हुए और अपने परंपरागत रूख से हटते हुए भारत के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग करार पर हस्ताक्षर किया, जिसके साथ ही परमाणु क्षेत्र में दोनों देशों के उद्योगों के बीच गठजोड़ के लिए दरवाजे खुल गए। हालांकि टोक्यों की संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए इस करार में सुरक्षा के पहलू को भी शामिल किया गया है।

अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ विस्तृत बातचीत के बाद पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए इस परमाणु करार को ऐतिहासिक बताया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में व्यापार एवं निवेश, सुरक्षा, आतंकवाद, कौशल विकास में सहयोग, अंतरिक्ष और जन संपर्क जैसै विषय भी शामिल रहे।

दोनों देशों के बीच छह साल से अधिक समय की गहन बातचीत के बाद दोनों देशों ने परमाणु करार पर हस्ताक्षर किए।

करार पर हस्ताक्षर के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि भारत और जापान ने जिस ऐतिहासिक परमाणु करार पर हस्ताक्षर किए वह अमेरिका और कुछ अन्य देशों के साथ हुए असैन्य परमाणु करार वाली विशेषताओं को समेटे हुए है, हालांकि जापान की संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के संदर्भ में कुछ अलग पहलुओ को भी इसमें शामिल किया गया है।


चीन की आपत्तियों के बावजूद दोनों नेताओं ने दक्षिणी चीन सागर के मुद्दे पर बातचीत की और इस बात पर सहमति जताई कि समुद्र से जुड़े कानून (यूएनक्लोस) को लेकर संयुक्त राष्ट्र संधि पर आधारित नौवहन और उड़ान भरने तथा निर्बाध कानूनी वाणिज्य की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 9 November 2016

ट्रंप के जीतते पर भारत में जश्न, बैचेन हुआ PAK, ले सकते हैं कड़े फैसले!

Dainik Times     14:17    
place ad code
नई दिल्ली : अमेरिका में नए प्रेसीडेंट के तौर पर चुने गए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के बाद वहां की फॉरेन पॉलिसी पर गहरा असर पड़ेगा। ट्रंप ने कैम्पेन के दौरान अपने बयानों में भारत और साउथ एशिया को लेकर यूएस की बेहतर पॉलिसी के संकेत दिए हैं। ट्रम्प की जीत पाकिस्तान के लिए भयानक साबित हो सकती है।
donald-trump-won-us-election-india-pakistan

आपको बता दे कि ट्रम्प ने अपने कैम्पेन की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि पाक ने 9/11 के बाद कई बार धोखा दिया है। राष्ट्रपति बनने पर हर गलती के लिए उसे सजा दूंगा। इससे यह माना जा रहा है कि वह पाक के मामले में लीक से हटकर कुछ फैसला कर सकते हैं।

न्यूजवीक के मुताबिक, भारत में अपने बिजनेस को सिक्योर करने के लिए भी ट्रम्प पाक के खिलाफ सख्त हो सकते हैं। पाकिस्तान को अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद में कटौती हो सकती है। वहीं ट्रम्प ने अपने कैम्पेन में मोदी को महान शख्सियत और खुद को हिंदुओं का बिग फैन बताया है। उन्होंने मोदी की तरह नारा भी दिया, अबकी बार ट्रम्प सरकार।


आपको बता दे कि ट्रम्प के जीत पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई दी है. और देश में ट्रम्प की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

US Election LIVE: डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति!

Dainik Times     13:37    
place ad code
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप ने पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट में से 276 वोट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। जबकि हिलेरी क्लिंटन को 218 वोट मिले। आपको बता दे कि डोनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना टी हो गया है। डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे।
live-updates-us-election-2016-results-trump-wins

State
Electoral votes
Percent In% In
Clinton
Trump
9
78%
34.6%
62.8%
3
Open
0%
0%
11
61%
45.8%
49.4%
6
82%
33.7%
60.8%
55
25%
60.5%
34.6%
9
71%
48.2%
44.1%
7
59%
50.8%
44.6%
3
99%
53.4%
41.9%
3
81%
93%
4%
29
98%
47.7%
49.1%
16
84%
45.4%
51.6%
4
0%
0%
0%
4
17%
41.5%
48.3%
20
90%
55.6%
39.2%
11
89%
37.6%
57.5%
6
63%
43.4%
50.9%
6
69%
37.1%
56.1%
8
99%
32.7%
62.6%
8
96%
37.1%
59.5%
4
56%
48.5%
44.6%
10
85%
60.7%
35.1%
11
70%
60.1%
34%
16
59%
46.9%
48%
10
61%
50.5%
41.8%
6
64%
39.7%
58.4%
10
65%
35.9%
59.3%
3
40%
40.5%
52.6%
5
70%
35.7%
58.8%
6
63%
50.6%
43.8%
4
65%
46.2%
48.4%
14
85%
54.5%
42.6%
5
80%
48.4%
40.3%
29
74%
61.1%
35.2%
15
95%
45.9%
51.3%
3
68%
26.5%
64.8%
18
92%
43.3%
52.3%
7
99%
28.8%
65.4%
7
72%
52.6%
40.9%
20
82%
48.8%
47.6%
4
92%
54.7%
40.5%
9
81%
40%
55.6%
3
68%
30.6%
62.7%
11
85%
30.5%
65.4%
38
88%
44%
52.2%
6
28%
21.9%
52.7%
3
84%
61.3%
32.5%
13
90%
48.4%
46.3%
12
38%
48.2%
45.4%
5
91%
26.8%
68.3%
10
70%
45.8%
49.1%
3
71%
24%
68.1%


अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.