Thursday, 23 June 2016

कुंबले बने टीम इंडिया के नये कोच, पर सिर्फ 12 महीने के लिए!

Unknown     12:02    
place ad code

नई दिल्ली : अब इंतजार ख़त्म हो गया है भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है। BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला में कुंबले के नाम का ऐलान किया। कुंबले ने रवि शास्त्री सहित 56 अन्य लोगों को पछाड़कर टीम इंडिया के कोच का पद हासिल किया है। अनिल कुंबले इंडियन क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में वेस्ट इंडीज दौरे से जुड़ जाएंगे।

bcci-selects-former-captain-anil-kumble-for-indian-cricket-teams-head-coach-in-hindi

क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने कुंबले के नाम की सिफारिश की थी, इस कमिटी में सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज शामिल थे। कहा जा रहा है कि कुंबले के चुनने का कारण उनकी प्रेजेंटेशन और टीम इंडिया को लेकर उनकी दूरदृष्टि रही जिसमें उन्होंने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम की प्रेजेंटेशन पेश की।

अडवाइजरी कमिटी ने कुंबले से इंटरव्यू में केवल दो सवाल पूछे थे, पहला उन्हें नौकरी क्यों दी जाए और दूसरा विदेश में टीम को वह कैसे जीत दिला सकते हैं? इसका जवाब उन्होंने बड़े विस्तार से दिया। अनिल कुंबले को क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने टीम इंडिया के लिए बेहतर विकल्प समझते हुए उनका नाम बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सौंपा था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के दावेदारों में रवि शास्त्री को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। शास्त्री ने टीम इंडिया के निदेशक के तौर पर 18 महीने तक टीम के साथ काम भी किया था, उनके निदेशक के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। 

कुंबले कोच पद के लिए बीसीसीआई की कई शर्तों को पूरा नहीं करते थे, जैसे न तो उन्होंने कोचिंग का कोई कोर्स किया है और न ही उन्होंने किसी राज्य का देश की टीम को कोच ही किया है। लेकिन कुंबले का अनुभव और उनके द्वारा दी गई प्रेजेटेंशन इस सब पर भारी पड़ा।

कुंबले भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। 132 टेस्ट मैचों में उन्होंने 619 विकेट लिए और 2506 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 110 रन की पारी भी शामिल है। इसके साथ ही टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा भी कुंबले ने भी कर रखा है। कुंबले ने 271 वनडे मैचों में 337 विकेट लिए हैं और 936 रन भी बनाए हैं। कुंबले के इंटरनैशनल क्रिकेट में 956 विकेट हैं जो कि भारत के किसी गेंदबाज का सबसे शानदार रेकॉर्ड है।

इन सबके अलावा अनिल कुंबले अपनी सूझबूझ और शांत स्वभाव के लिए भी काफी जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मंकी गेट प्रकरण को कुंबले ने जिस समझदारी से हैंडल किया वह भी काबिलेतारीफ कहा जाता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.