दिल्ली: रेलवे द्वारा अधिकृत एक फर्म ने सुझाव दिया है कि बुलेट ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से कोलकाता की यात्रा अवधि घट कर पांच घंटे की रह जाएगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली से कोलकाता 1,513 किमी हाई स्पीड कॉरीडोर के साथ-साथ डायमंड चतुर्भुज की दो अन्य परियोजनाओं की व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है।
इस कॉरीडोर पर 84,000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। डायमंड चतुर्भुज योजना राजग सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत हाई स्पीड रेल नेटवर्क के जरिए चार बड़े शहरों को जोड़ा जाएगा। समर्पिट ट्रैक पर बुलेट ट्रेन 300 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी।
दिल्ली-कोलकाता हाई स्पीट रूट पर आगरा, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे 12 बड़े शहर हैं। हाई स्पीड रूट के जरिए दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में एक घंटा 45 मिनट और वाराणसी पहुंचने में दो घंटा 45 मिनट लगेंगे। इस संदर्भ में अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक सौंपी जाएगी।

place ad code

0 comments :