Tuesday, 21 June 2016

मुझे ऐसा लगता था जेसे मेरे साथ ' रेप ' हुआ हो : सलमान खान

Unknown     11:03    
place ad code

सलमान खान ने हाल ही में स्पॉटबोय.कॉम (Spotboye.com) को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के लिए की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कहा कि वह 'रेप की शिकार महिला' जैसा महसूस करते थे। स्पॉटबोय.कॉम के मुताबिक, सलमान ने कहा, "जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था। मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था। मैं सीधा चल भी नहीं पाता था।"

salman-khan-horrifies-twitter-by-referring-himself-to-a-raped-woman-in-hindi

सोशल मीडिया पर सलमान खान की चौतरफा आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि कुछ पोस्ट उनके प्रशंसकों के भी दिख रहे हैं, जो अभिनेता की ओर से बयान पर सफाई देते नज़र आए, लेकिन ज़्यादातर पोस्ट 'दबंग' स्टार के खिलाफ ही दिखाई दिए।

सलमान खान ने इंटरव्यू के दौरान 'सुल्तान' के कुश्ती से जुड़े दृश्यों पर की मेहनत के बारे में बात की, और खुद को 'रेप की शिकार महिला' जैसा बताने से पहले उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान, उन छह घंटों में बहुत वज़न उठाना और फर्श पर पटका जाना बहुत ज़्यादा कठिन होता था। 

मेरे लिए वह काफी कठिन था, क्योंकि उठाना मुझे पड़ रहा था। मुझे 120 किलोग्राम वज़न वाले शख्स को कम से कम 10 बार अलग-अलग एंगल से उठाना था। और इसी तरह कई-कई बार ज़मीन पर पटका जाना भी भी इतना ही कठिन था। ऐसा तो रिंग में होने वाली असल लड़ाइयों में  भी यह इतनी बार नहीं किया जाता।"

इसके अलावा, इसी इंटरव्यू में सलमान खान ने महिलाओं का ज़िक्र 'बुरी आदत' के रूप में भी किया, और कहा कि उन्होंने लड़कियों के अलावा सभी बुरी आदतें छोड़ दी हैं।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कहीं सलमान खान के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश तो नहीं किया गया। लेकिन ट्विटर पर मौजूद कुछ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ट्विटर पर तो यह जंग रुकने का नाम तक नही ले रही।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.