काबुल: काबुल में विदेशी सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक मिनी बस पर आज एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया। पूर्वी शहर जलालाबाद की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर किए गए इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर पैदल ही आया था।
पुलिस ने मृतक संख्या बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि बस यात्रियों में से कई लोग हताहत हुए हैं। ये बस यात्री एक विदेशी कंपाउंड के कर्मचारी थे।
एएफपी के कैमरामैन के अनुसार, बस में 13 नेपाली सुरक्षाकर्मी सवार थे। कैमरामैन ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर दो दर्जन से ज्यादा एंबुलेंसें मौजूद थीं। बीते छह जून से रमजान का पाक महीना शुरू होने के बाद से यह काबुल में पहला हमला है।

place ad code

0 comments :